news of rajasthan
वसुन्धरा राजे, मुख्यमंत्री राजस्थान
news of rajasthan
वसुन्धरा राजे, मुख्यमंत्री राजस्थान

मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने कहा कि झूठे वादे, झूठी बातें और झूठे इरादे कांग्रेस की फितरत रही है। इनके नेताओं को झूठ बोलकर वोट मांगने में जरा भी शर्म नहीं आती। राहुल गांधी कह रहे हैं कि कांग्रेस शासित प्रदेशों में 50 फीसदी महिलाएं मुख्यमंत्री होंगी। पहले वे बताए कि आज कांग्रेस शासित किस राज्य में महिला मुख्यमंत्री है। मुख्यमंत्री राजे प्रदेश के सभी जिलों की महिलाओं से ऑडियो ब्रिज कॉन्फ्रेंस के माध्यम से करवा चौथ के अवसर पर संबाधित कर रही थी। उन्होंने कहा कि किसी को भी हम महिलाओं की शक्ति को कम नहीं आंकना चाहिए। राजस्थान की महिलाएं कमजोर नहीं है, यहां कि हर महिला मुख्यमंत्री है, हर महिला वसुन्धरा राजे है। इन चुनावों में हम सब बहने मिलकर कांग्रेस को बता देंगे कि राजस्थान में नारी शक्ति को कोई नहीं हरा सकता। यहां तो नारी शक्ति ही जीतेगी।

महिलाओं की शक्ति को कम नहीं आंकना चाहिए। राजस्थान की महिलाएं कमजोर नहीं है, यहां कि हर महिला मुख्यमंत्री है, हर महिला वसुन्धरा राजे है। – मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे

आगामी राजस्थान विधानसभा चुनाव के बारे में मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने कहा कि यह चुनाव कोई साधारण चुनाव नहीं क्योंकि उनका चुनाव महिला विरोधी ताकतों से हैं। ऐसी ताकतों से हैं जिन्होंने हमेशा नारी जाति का अपमान किया है। भ्रष्टाचार की बात हो या दुष्कर्म और हत्या के मामले, ऐसी ताकतों ने पिछली कांग्रेस सरकार में सारी ही हदें पार कर दी थी और आज कह रहे हैं कि राजस्थान में महिला सुरक्षित नहीं है। हमने तो किसी भी 12 वर्ष तक की बच्ची के साथ दुष्कर्म होने पर आरोपी को मौत की सजा तक का कानून बनाया है। महिलाओं के उत्थान के लिए हमने जन्म से लेकर वृद्धावस्था तक की योजनाएं बनाई हैं।


नारी शक्ति के बारे में वसुन्धरा राजे ने कहा कि आप सब महिलाएं मिलकर ऐसे लोगों को बता दों कि हमारी बहनों को पुरूषों के बराबर हक मिले, इसलिए हमने देश में पहली बार पंचायतीराज संस्थाओं और स्थानीय निकायों में 50 प्रतिशत पदों पर महिलाओं को आरक्षण दिया। आज पंचायतीराज संस्थाओं में आधे पदों पर महिलाओं का राज है, अगर कांग्रेस के लोग अदालत में नहीं जाते तो स्थानीय निकायों में भी 50 प्रतिशत पदों पर महिलाएं ही होती।

Read more: कांग्रेस करती रही आज-कल, भाजपा ने पहुंचाया हर गांव-शहर में जल