news of rajasthan
Rajasthan: 23 MLAs sworn in as minister.

राजस्थान में 17 दिसम्बर को हुए मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह के एक सप्ताह बाद आज सोमवार को मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह हुआ। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सरकार के मंत्रिमंडल में राज्यपाल कल्याण सिंह ने राजभवन में 13 कैबिनेट और 10 राज्यमंत्रियों को शपथ दिलाई। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के साथ विस्तार चर्चा के बाद 23 नाम तय किए थे। इसमें आगामी लोकसभा चुनाव देखते हुए सभी जातियों को साधने की कोशिश की गई है। 75 वर्षीय शांति धारीवाल सबसे उम्रदराज मंत्री बनें हैं। वहीं, 34 साल के अशोक चांदना गहलोत सरकार में सबसे युवा मंत्री होंगे।

news of rajasthan
Image: मंत्री पद की शपथ के दौरान राज्यपाल कल्याण सिंह के साथ मंत्रिमंडल के सदस्य.

गहलोत के खेमे से 13 और पायलट के सात करीबी विधायक बनाए गए मंत्री

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट दोनों ही नेताओं के करीबियों को मंत्रिमंडल में लगभग बराबर जगह दी गई है। गहलोत के खेमे से 13 विधायकों को मंत्री बनाया गया है। वहीं, पायलट के करीबी माने जाने वाले सात विधायक मंत्री बने हैं। दो मंत्रियों का दोनों खेमों से बराबर संपर्क है। मंत्रिमंडल में हरीश चौधरी एकमात्र ऐसे विधायक हैं जो राहुल गांधी की सिफारिश पर मंत्री बनाए गए हैं। हरीश को राहुल गांधी का करीबी माना जाता है। गहलोत सरकार के मंत्रिमंडल में 18 विधायक पहली बार मंत्री बने हैं। कांग्रेस की 11 महिला विधायकों में से एकमात्र सिकराय विधायक ममता भूपेश को मंत्री बनाया गया है। सर्वाधिक चार मंत्री जाट समुदाय से बनाए गए हैं। वैश्य समाज से तीन मंत्री, दो राजपूत, 2 ब्राह्मण, गुर्जर-मुस्लिम एक-एक, एससी 4, एसटी 3, ओबीसी वर्ग से तीन मंत्री बनाए गए हैं। कांग्रेस के सहयोगी दल आरएलडी से विधायक सुभाष गर्ग को भी मंत्री बनाया गया है।

गहलोत-पायलट सरकार में ये बनें कैबिनेट मंत्री

गहलोत-पायलट सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में डॉ. बीडी कल्ला ( विधायक बीकानेर पश्चिम), प्रताप सिंह खाचरियावास (सिविल लाइंस), परसादी लाल मीणा (लालसोट), मास्टर भंवरलाल मेघवाल (सुजानगढ़), शांति धारीवाल (कोटा उत्तर), लालचंद कटारिया (झोटवाड़ा), डॉ. रघु शर्मा (केकड़ी), विश्वेन्द्र सिंह (डीग-कुम्हेर), प्रमोद जैन भाया (अंता), हरीश चौधरी (बायतू), सालेह मोहम्मद (पोकरण), रमेश मीणा (सपोटरा) और उदयलाल आंजना (निम्बाहेड़ा) को मंत्रिमंडल में जगह दी गयी है।

Read More: नए आयकरदाता जोड़ने में राजस्थान बना देश में नंबर-1

कांग्रेस सरकार में इन्हें मिला राज्यमंत्री और स्वतंत्र प्रभार

राज्यमंत्री और स्वतंत्र प्रभार की बात करें तो विधायक गोविंद सिंह डोटासरा (लक्ष्मणगढ़- सीकर), अशोक चांदना (हिंडौली), अर्जुन सिंह बामनिया (बांसवाड़ा), भंवर सिंह भाटी (कोलायत), सुखराम विश्नोई (सांचौर), ममता भूपेश (सिकराय), राजेन्द्र सिंह यादव (कोटपूतली), भजनलाल जाटव (वैर), टीकाराम जूली (अलवर ग्रामीण) और कांग्रेस के गठबंधन दल आरएलडी के सुभाष गर्ग (भरतपुर) को राज्यमंत्री या स्वतंत्र प्रभार मंत्री बनाया गया है।