news of rajasthan
Age relaxation in Rajasthan Police Constable recruit will 3 to 4 years.

राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को बड़ा तोहफा दिया है। सीएम राजे की हाल ही में घोषणा के बाद अब 15 हजार से ज्यादा कांस्टेबल पदों पर भर्ती की जाने वाली है। जबकि वर्तमान में भी कांस्टेबल के 5500 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया जारी है। इन पदों के लिए इन दिनों प्रदेशभर में आॅनलाइन परीक्षा आयोजित करवाई जा रही है। बता दें, वर्तमान राजस्थान सरकार अगले 6 माह में करीब 1 लाख से अधिक पदों पर भर्ती करने वाली है। राजस्थान राज्य सेवा के 40 से ज्यादा विभागों में रिक्त पदों पर यह भर्तियां की जानी है।

news of rajasthan
File-Image: सीएम राजे का युवाओं को बड़ा तोहफा, 15 हजार कांस्टेबल पदों पर भर्ती होगी अक्टूबर तक.

विधानसभा चुनाव से पहले 20,000 युवाओं को कांस्टेबल पदों पर मिलेगी नौकरी

राजस्थान पुलिस में 15,000 से अधिक सिपाहियों की भर्ती के लिए मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने दिसंबर तक का समय दिया था, लेकिन गृह विभाग भर्ती प्रक्रिया में तेजी दिखाते हुए आगामी अक्टूबर तक पुलिस में 20,000 से अधिक सिपाही पदों पर नौकरी दे देगा। पुलिस महकमे ने इस मामलें में तेजी दिखाते हुए 10 दिन पहले घोषित भर्तियों के लिए सात दिन में प्रस्ताव गृह विभाग को भेज दिया और तीन दिन में मंजूरी की पत्रावली वित्त विभाग की तरफ मूव कर दी गई है। गृह विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार सभी पदों पर अक्टूबर तक भर्ती पूरी कर ली जाए, इस तरह की कार्य योजना बनाई गई है। सीएम राजे ने अपने बजट भाषण में ही सभी विभागों से यह भर्तियां आगामी विधानसभा चुनाव से पहले ही पूरी करने के सख्त निर्देश दिए हैं।

Read More: विदेशों में मेला-प्रदर्शनियों के निर्यातकों को मिलेगी तीन लाख तक की वित्तीय सहायता

वर्ष 2018-19 के बजट के दौरान की भर्ती की घोषणा, 6 हजार सिपाहियों का होगा प्रमोशन

सीएम राजे ने 12 फरवरी, 2018 को वर्ष 2018-19 के लिए बजट पेश करते हुए कांस्टेबल के 6879 पदों पर भर्ती की घोषणा की। इसमें मेवाड़ भील नाम से एक और नई बटालियन के लिए 1161 पद और 5718 कांस्टेबल के रिक्त पद शामिल थे। यानि कांस्टेबल के कुल 6879 पदों पर भर्ती होनी थी, लेकिन वित्त विधेयक का जबाव देते हुए 6 मार्च को मुख्यमंत्री राजे ने पुलिस में सिपाही के 8412 पदों के लिए भर्ती की और घोषणा कर दी। इस तरह पुलिस में वर्तमान में चल रही करीब 5500 पदों पर भर्ती के अलावा 15,291 पदों पर सिपाहियों की और भर्ती होगी। इसके लिए आगे की प्रक्रिया जल्द ही शुरू कर दी जाएगी। गृह विभाग ने हैड कांस्टेबल के छह हजार नवीन पद बढ़ाने की स्वीकृति दे दी है। 6 हजार पदों पर प्रमोशन के बाद हैड कांस्टेबल के पद 13446 से बढ़कर 19 हजार से ज्यादा हो जाएंगे। यानि सरकार 6000 सिपाहियों का हैड कांस्टेबल पद पर प्रमोशन करने जा रही है।