news of rajasthan

news of rajasthan

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी राजस्थान में जीत के लिए खूब चुनावी सभाएं कर रहे हैं। जगह जगह सभा के दौरान वो कह रहे हैं कि लोकतंत्र में कांग्रेस राज में 50 प्रतिशत महिलाओं की हिस्सेदारी होगी। युवाओं को भी इस चुनाव में भरपूर टिकट दिया जाएगा। महिला सशक्तिकरण के लिए कांग्रेस राज में बहुत काम हुआ है, और सरकार में आने के बाद इसे दोगुना किया जाएगा।

आइए जानते हैं कि राहुल गांधी के दावें कितने झूठे और सच्चे हैं।

कांग्रेस का दावा: लोकतंत्र में कांग्रेस राज में 50 प्रतिशत महिलाओं की हिस्सेदारी होगी।

हकीकत- कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी मौजूदा भाजपा सरकार के कार्यकाल में महिलाओं को लेकर चलाई जा रही योजनाओं और उनसे लाभान्वित महिलाओं से मिले पॉजिटिव फीडबैक के चलते चुनावी सभाओं में महिला सशक्तिकरण और लोकतंत्र में उनकी हिस्सेदारी की बात कर रहे हैं, और न केवल राहुल गांधी बल्कि तमाम कांग्रेसी नेता इस बात को दोहरा रहे हैं। जबकि, हकीकत ये है कि दिल्ली में चल रहे टिकटों के मंथन में केवल 12 से 15 महिला उम्मीदवारों को ही टिकट देने की बात सामने आई है।

निष्कर्ष- कांग्रेस सत्ता में आने के लिए लगातार झूठ का सहारा ले रही है। राजस्थान में महिलाओं का वसुंधरा सरकार के प्रति आकर्षण देख चुनावी सभाओं में राहुल गांधी सहित तमाम कांग्रेसी नेताओं ने लोकतंत्र में महिलाओं की झूठी भागीदारी की बात कहीं है। जबकि, सिर्फ 10 से 15प्रतिशत महिलाओं को ही कांग्रेस ने टिकट देना तय किया है। इससे साफ है कि कांग्रेस का ये दावा 85प्रतिशत तक झूठ साबित होता है।

Read more: जानिए… कांग्रेस में चल रही आपसी खींचतान और गुटबाजी की पूरी हकीकत