news of rajasthan
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
news of rajasthan
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

विश्व के सबसे प्रभावशाली व्यक्तियों में से एक और हिंदुस्तान के अब तक के सबसे लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदर दास मोदी। आज राजस्थान की मरुधरा से एक बार फिर हुंकार भरते हुए राजस्थान में आने वाले विधानसभा चुनावों में भाजपा की जीत के लिए शंखनांद किया। लाखों की संख्या में मौजूद जनमानस को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज इतनी बड़ी तादात में इकट्ठा होकर राजस्थान की जनता ने राजस्थान के उज्वल भविष्य की हस्तरेखा लिख दी है। उन्होंने राजस्थान की वीर भूमि को नमन करते हुए कहा कि ये धरती वीर सम्राट पृथ्वीराज चौहान, राजा अजयराज, वीर तेजाजी और कवि नागरी दास की पवित्र जन्म और कर्म भूमि है। और इस धरती पर आकर मैं अपने आप को धन्य मनाता हूँ।

पहले पार्टी का कार्यकर्ता बाद में प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री ने कहा की में इस देश का प्रधानमंत्री बाद में पहले एक सेवक और भारतीय जनता पार्टी का कर्मठ कार्यकर्त्ता हूँ और आप लोग जब भी जहाँ भी मुझे सभा के लिए बुलाएँगे मैं हाजिर हो जाऊंगा। इसलिए भारतीय जनता पार्टी और हिंदुस्तान के लोगों की सेवा के लिए मैं हमेशा वचनबद्ध रहूँगा। फिर उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति रही है, जब कोई किसी यात्रा से लौटकर आता है तो हम उसका स्वागत सत्कार करते हैं। जिससे यात्रा का थोड़ा सा फल और पुण्य हमें भी मिलता है। और वसुंधरा जी जिस राजस्थान गौरव यात्रा से आयी हैं, राजस्थान के साढ़े सात करोड़ देवी-देवताओं के दर्शन करके आयी हैं, उनका स्वागत करके अपने आप को सौभाग्यशाली मनाता हूं। उन्होंने कहा कि किसी भी पार्टी के विपक्ष में कोई दमदार पार्टी नहीं हो तो सरकार चलना बहुत आसान हो जाता है। भाजपा के विपक्ष में भी कोई नहीं था। इसलिए हम ने खूब मन लगाकर विकास कार्य किये हैं। लेकिन जनता के सामने पाई-पाई का हिसाब देना आसान नहीं। भारतीय जनता पार्टी ने हर जगह जाकर जनता के सामने अपने काम का हिसाब दिया। हम किसी के सामने अपने कार्यों का हिसाब देने से नहीं डरते।

कांग्रेस का आज भी वही उद्देश्य, फूट डालो राज करो : –

भारतीय जनता पार्टी, “सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय ” के सिद्धांतों वाली पार्टी है। एक नयी स्वच्छ और साफ़ राजनीति को समर्पित है। जबकि कांग्रेस वोट बैंक की राजनीति करती है। कांग्रेस के नेता, जनता को बांटने का काम करते हैं। कभी ये अगड़े-पिछड़े के नाम पर लोगों को लड़ते हैं, तो कभी जात-पात के नाम पर। कभी अमीर-गरीब के नाम पर फूट डालते हैं, तो कभी महिला-पुरुष के नाम पर। कांग्रेस वालों को जब जहाँ मौका मिलता है, लोगों को लड़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। ये लोग जानते हैं, कि तोड़ना सरल होता है, जबकि जोड़ने के लिए पूरी जिंदगी खपानी पड़ती है। भारतीय जनता पार्टी का उद्देश्य है “सबका साथ सबका विकास”। हम सबको साथ लेकर चलना चाहते हैं। कोई पीछे रह जाये और कोई आगे निकल जाये ये हमें मंजूर नहीं। भारत की संस्कृति को बनाये रखना ही सरकार और पार्टी का मूल मंत्र है। लेकिन कांग्रेस वोट बैंक की राजनीति शुरू से ही करती आयी है। ये लोग वोट बैंक की राजनीति कर पूरी राज व्यवस्था को ही तबाह कर देते हैं। ये अपने हिसाब से अपने ही लोगों को बड़े पद देते हैं। अपने लोगों को अधिकारी बनाते हैं। अपने आदमियों को विकास कार्यों के ठेके देते हैं। जिससे हमारे देश का सरकारी तंत्र मर जाता है। शासन व्यवस्था में दीमक लग जाती है। विकास की दर ठंडी पद जाती है। और देश लम्बे समय के लिए बीमार पड़ जाता। जिससे कई सालों तक हम ऊबर नहीं पाते हैं। किसी का कोई काम नहीं होता है, आम आदमी पिसता रहता है। कांग्रेस साठ सालों से वोट बैंक की राजनीति करती आयी है, लेकिन इस बार हमें वोट बैंक की राजनीति करने वालों की देश के किसी भी कोने में नहीं रुकने देना है। इन्हें देश से बाहर निकलना है।

कांग्रेस ना सत्ता में आने लायक ना विपक्ष में रहने के काबिल : –

news of rajasthan

प्रधानमंत्री ने कहा की 60 सालों की कड़ी तपस्या के बाद देश ने विकास की दिशा पकड़ी है। किसी भी लोकतंत्र का भला इसी में है की वहां एक जागरूक विरोधी दल हो। जिसे जनता की परवाह हो। जो विकास कार्यों के लिए नए उपाय दे। जो जनता को समर्पित हो। लेकिन जो लोग छः दशकों तक सरकार चलाने में असफल रहे वो विपक्ष की भूमिका नभाने में भी विफल हुए हैं। उन्हें मेहनत करने में जोर आता है, इसलिए झूठ बोलते हैं। आमने सामने बात करने की हिम्मत नहीं तो पीठ पीछे बुराई करते हैं। राजस्थान के 13 लाख परिवार कई दशकों से 18वीं शताब्दी का जीवन जीने को मजबूर थे। जहाँ लोगों के लिए आधारभूत सुविधाएँ भी नहीं थी। वहां भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर हिंदुस्तान के हर घर में बिजली पहुँचाने का संकल्प लिया है। और प्रदेश के 13 लाख परिवारों तक बिजली पहुंचाई। राजस्थान के हर क्षेत्र में विकास करके और बेहतर बनाया ताकि यहाँ पर्यटक भी ज्यादा से ज्यादा संख्या में पधारे।

जवान और किसान हमारे लिए दोनों प्रधान : –

उन्होंने पृथ्वीराज चौहान को याद करते हुए कहा कि उनके जीवन से हमें पीढ़ी दर पीढ़ी वीरता की भावना की प्रेरणा मिलती है। और इसी भावना से ओत प्रोत होकर हमने सर्जिकल स्ट्राईक को अंजाम दिया और हमारे 20 वीर जवानों ने इसको अच्छी तरह से पूरा किया, जिसकी कामयाबी के उलक्ष्य में ही हमने पराक्रम पर्व मनाया। लेकिन कांग्रेस ने उन्हीं वीर जवानों पर लांछन लगाया और उन पर भी गन्दी राजनीति की। किसानों के लिए भी कांग्रेस की सरकारों ने कुछ नहीं किया। न्यूनतम समर्थन मूल्य की मांग तो कई सालों से चल रही थी। लेकिन इन्होंने कभी किसान की परवाह ही नहीं की। लेकिन भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने, ना केवल समर्थन मूल्य दिया बल्कि लागत का डेड गुना समर्थन मूल्य दिया। जिसके देश के किसानों को 62 हज़ार करोड़ की अतिरिक्त आय हर साल होगी। किसान को हर फसल पर बीमा दिया जाता है। जिससे किसान की आय में इजाफा हुआ है।

महिलाओं को पूरा सम्मान, हिन्दू-मुस्लिम एक समान : –

कांग्रेस के नेता तोड़फोड़ की राजनीति करते हैं, ताकि इनकी दुकान चलती रहे। लेकिन हमें विश्वास है की हम सही दिशा में काम कर रहे हैं। क्योंकि हमारी नीति स्पष्ट हैं, हमारी नियत साफ़ है। हम सवा सौ करोड़ देश वासियों की सेवा में जी जान से जुटे हुए हैं। उनके कल्याण से ही हमें संतोष मिलता है। देश की महिलाओं का भी देश के विकास में विशेष योगदान है, देश के सरकारी विभागों में 30 प्रतिशत से अधिक महिलायें आज काम कर रही हैं। इसलिए उनको सम्मान देने के लिए भाजपा सरकार ने 6 महीने का मातृत्व अवकाश देने का प्रावधान किया है। ताकि कोई बच्चा अपनी माँ का प्यार और पोषण पाने से नहीं छूटे। और इस अवकाश के दौरान महिला को अपनी पगार भी मिलती रहेगी। हमारे लिए सब महिलाये एक जैसी है, इसलिए हमने तीन तलाक पर भी रोक लगायी। दुष्कर्म करने वालों के खिलाफ फांसी का कठोर कानून बनाया। आपको इसको प्रसारित करने की जरुरत है, ताकि राक्षसी प्रवर्ति के लोगों में भी पैदा हो और ऐसे घटनायें कम से कम हों।

प्रत्येक व्यक्ति को हर सुविधा मुहैया करायी : –

हमने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लोगों को घर तो दिए ही साथ में तमाम मूलभूत सुविधाएँ जैसे, बिजली, पानी, ईंधन, शिक्षा, रोजगार, भोजन आदि देकर आमजन की सम्पूर्ण आवश्यकताओं को पूरा किया है। हम टुकड़ों में सोचने वाले नही हैं, सब कुछ एक बार में ही दे दिया। हमने इंदिरा गांधी नहर परियजना के बाद अब तक की सबसे बड़ी नहर परियोजना को लागू करने का आदेश दे दिया है। जो समस्त पहलुओं की जांच के बाद बहुत जल्द ही क्रियान्वित हो जाएगी। जिससे राजस्थान के 13 जिलों और 40 प्रतिशत जनता को पिने का शुद्ध और मीठा पानी मिल सकेगा।

फिर आएंगे बहुत दूर तक जायेंगे : –

इसलिए आज हमें ये विजय संकल्प लेकर जाना है की राजस्थान में सालों से चली आ रही सरकार बदलने की परंपरा को बदलना होगा और एक बार फिर राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनानी है। तभी राजस्थान और देश का सम्पूर्ण विकास संभव होगा। इसलिए आज ये संकल्प लेना है की “हर बूथ, कमल बूथ”, “हर बूथ, सफल बूथ” और “मेरा बूथ, सबसे मजबूत” वाली बात को मन में रखकर जाना है और प्रदेश में विजय की आंधी चलानी है।

Read more: सारे कौवे तो कांग्रेस में शामिल हो गए अब कनागत कौन खाये?