news of rajasthan
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
news of rajasthan
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

2019 अंतरिम बजट की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं| वही इस बार का बजट पूर्ण बजट नहीं होगा| अगर देखा जाये तो आने वाले लोक सभा चुनाव के चलते इस बार मोदी सरकार मिडिल क्लास को बड़ी राहत दे सकती है| सूत्रों के अनुसार इनकम टैक्स स्लैब में छूट की सीमा को 2.5 लाख से बढ़ाकर 4 लाख रुपए तक किया जा सकता है| अगर ऐसा होता है तो नौकरीपेशा लोगों को काफी राहत मिलेगी| हालांकि चुनाव के साल में अंतरिम बजट में सीमित समय के लिए ही जरूरी सरकारी खर्च की अनुमति होती है| बतादें की अंतरिम बजट पूरे साल के बजट की तरह ही होता है जिसमें उस वर्ष के सभी खर्चों का ब्योरा पेश किया जाता है जिसमे सरकार अभी तक हुए सारे खर्चों का ब्योरा भी पेश करती है, और इसके बाद आने वाले समय में जो भी नई सरकार बनती है पूरा बजट वह पेश करती है|

31 जनवरी से शुरू होना है बजट सत्र

संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से 13 फरवरी तक चलेगा और वित्त मंत्री अरुण जेटली 1 फरवरी को अंतरिम बजट पेश करेंगे| सरकार के सूत्रों के हवाले से यह जानकारी मिली है| कैबिनेट कमिटी और पॉलिटिकल अफेयर्स (CCPA) ने बैठक में बजट सेशन की तारीख तय की| यह इस लोकसभा का आखिरी संसद सत्र हो सकता है क्योंकि अप्रैल-मई में आम चुनाव कराए जा सकते हैं|

गरीबों के लिए भी हो सकती है बड़ी घोषणा

बताया जा रहा है की यूनिवर्सल बेसिक इनकम को मोदी सरकार इस बजट में देश के सामने रख सकती है| इस स्‍कीम के तहत बेरोजगारों को हर माह एक निश्‍चित राशि दी जा सकती है| वहीं किसानों के लिए भी कुछ अच्‍छी घोषणाएं हो सकती हैं|

  • कारोबारियो को भी मिल सकती है और राहत
  • पूंजी निवेश बढ़ाने के लिए विदेशी कंपनियों को और राहत देने का प्लान सरकार बना सकती है|
  • डिजिटल पेमेंट के प्रोत्साहन के लिए बड़ा ऐलान होने की उम्मीद है|
  • एमएसएमई पर भी सरकार की खास नजर बजट में रहने वाली है|

Write by Prakash Jaiswal