news of rajasthan
परियोजनाओं का शिलान्यास करते प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे।
news of rajasthan
परियोजनाओं का शिलान्यास करते प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे। साथ में अन्य अतिथि।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज वीरों की भूमि राजस्थान की राजधानी पिंक सिटी जयपुर में थे। शहर के अमरूदों का बाग में जनसभा को संबोधित किया। इस जनसभा में केन्द्र व राज्य सरकार की सरकारी कल्याणकारी योजनाओं के 2.5 लाख लाभार्थियों ने भाग लिया। जनसभा में राज्यपाल कल्याण सिंह, मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे, राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष कैलाश मेघवाल, नव निर्वाचित मदनलाल सैनी, गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया, केन्द्रीय खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ एवं मेयर अशोक लाहोटी सहित कई गणमान्य नेता उपस्थित रहे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने यहां मंच से प्रदेश में 13 नयी परियोजनाओं का रिमोट दबाकर शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं की कुल लागत 2100 करोड़ रुपए है। आइए जानते हैं कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा लॉन्च की गई यह परियोजनाएं कौनसी हैं…

1. स्मार्ट सिटी मिशन के तहत अजमेर में 2.7 किलोमीटर लंबी एलिवेटेड रोड का निर्माण कार्य का शिलान्यास। एक दशक से यातायात समस्या का समाधान होगा। लागत: 220 करोड़ रुपए, 2 वर्ष में निर्माण कार्य पूरा होगा।

2. पेयजल आपूर्ति, बिजली के तारों का भूमिकरण और ट्रेनेज परियोजना का शिलान्यास। लागत: 237 करोड़ रुपए, 3 वर्ष में निर्माण कार्य पूरा होगा।

3. उदयपुर के परकोटे के अंदर एकीकृत आधारभूत निर्माण कार्य परियोजना का अनावरण।

4. स्मार्ट सिटी मिशन के तहत कोटा के दशहरा मैदान में विकास कार्यों के द्वितीय चरण के तहत कुण्ड, पार्क, ट्रेक व ओपन ग्राउण्ड आदि निर्माण कार्यों का शिलान्यास। लागत:33 करोड़ रुपए, एक वर्ष में निर्माण कार्य पूरा होगा।

5. अमृत मिशन के तहत सीकर सीवरेज परियोजना के द्वितीय चरण व धौलपुर, नागौर, अलवर व जोधपुर में सीवर परिशोधन संयंत्र के उन्नतीकरण का कार्य। लागत:122 करोड़ रुपए

6. अमृत मिशन के तहत नागौर, झालावाड़, किशनगढ़, चित्तौड़गढ़ व सुजजानगढ़ सहित हर एक शहर की सीमा विस्तार परियोजना का शिलान्यास। पर्यावरण संतुलन व व्यायाम के लिए उपकरण आदि।
7. अजमेर शहर में पेयजल आपूर्ति परियोजना व नेटवर्क के निर्माण कार्यों का शिलान्यास।

8. भीलवाड़ा शहर में सीवरेज का कार्य निर्माण। लागत:370 करोड़ रुपए। वर्ष 2220 तक निर्माण कार्य पूरा होगा।

9. बीकानेर के गंगाशहर क्षेत्र में सीवरेज कार्य का निर्माण। 101.60 लाख आबादी लाभान्वित। वर्ष 2220 तक निर्माण कार्य पूरा होगा।

10. हनुमानगढ़ में जलदाय व सीवरेज निर्माण परियोजना का शिलान्यास। लागत:281 करोड़ रुपए। 1.64 लाख आबादी लाभान्वित। वर्ष 2220 तक निर्माण कार्य पूरा होगा।

11. माउंटआबू शहर में सीवरेज निर्माण कार्य का शिलान्यास। 17 हजार आबादी लाभान्वित। लागत:68 करोड़ रुपए। वर्ष 2220 तक निर्माण कार्य पूरा होगा।

12. बूंदी जिले की केशवराय पाटन में किफायती आवास योजना का शिलान्यास। 760 अल्पआय वर्ग परिवारों के लिए 752 आवासों का निर्माण होगा। 42 महीनों में कार्य पूर्ण होगा।

13. प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के अंतर्गत अजमेर जिले के ब्यावर नगर परिषद में 848 अल्प आय वर्ग परिवारों के लिए 368 आवासों का निर्माण। बीकानेर में 656 अल्प आय वर्ग परिवारों के लिए 608 आवासों का निर्माण। लागत:49 करोड़ रुपए। 42 महीनों में कार्य पूरा होगा।

Read more: बैलगाड़ी नहीं ‘बेल गाड़ी’ है कांग्रेस की टीम-प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी