news of rajasthan
Panorama will save Rajasthan's glorious history and culture: Chief Minister Raje.

प्रदेश की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर गुरुवार को मुख्यमंत्री निवास पर प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर बने 16 पैनोरमा, पर्यटक स्थल एवं सुविधाओं के लोकार्पण तथा 3 पैनोरमा का शिलान्यास किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री राजे ने कहा कि कहा कि प्रदेशवासियों के मन में लोक देवी-देवताओं, संतों और महापुरूषों के प्रति गहरी आस्था है। हमने इसी भावना को ध्यान में रखते हुए प्रदेश के हर क्षेत्र में संतों और महापुरूषों के पैनोरमा के निर्माण करवाए हैं। उन्होंने कहा कि ये पैनोरमा प्रदेश के गौरवशाली इतिहास और संस्कृति को संरक्षित रखने और इसे हमारी आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने का काम करेंगे।

news of rajasthan
Image: 16 पैनोरमा का लोकार्पण तथा 3 पैनोरमा का शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे.

150 करोड़ रुपए की लागत से 48 पैनोरमा बना रही है राज्य सरकार

मुख्यमंत्री राजे उन्होंने कहा कि राज्य सरकार 150 करोड़ रुपए की लागत से 48 पैनोरमा बना रही है जिसमें से 44 पैनोरमा का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार 625 करोड़ रुपए की लागत से 125 मंदिरों का जीर्णोद्धार भी करवा रही है। प्रदेशभर से बड़ी संख्या में आए विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों ने उनके क्षेत्रों में बनाए गए पैनोरमा और मंदिरों के जीर्णोद्धार के लिए मुख्यमंत्री राजे का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम के दौरान ये भी रहे मौजूद

इस अवसर पर केन्द्रीय जल संसाधन राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, राजस्थान धरोहर संरक्षण एवं प्रोन्नति प्राधिकरण के अध्यक्ष ओंकारसिंह लखावत, राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष जसबीर सिंह, संसदीय सचिव कैलाश चौधरी, विधायक मोहनलाल गुप्ता तथा गणमान्यजन उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री राजे ने इन पैनोरमा का किया लोकार्पण

  1. गुरू जांभोजी पैनोरमा, पीपासर, नागौर
  2. वीर तेजाजी पैनोरमा, खरनाल, नागौर
  3. वीर हसनखां पैनोरमा, अलवर
  4. निम्बार्काचार्य पैनोरमा, सलेमाबाद, अजमेर
  5. पर्यटक विश्राम स्थल एवं पार्किंग, गोगामेड़ी
  6. धौलपुर पैनोरमा, धौलपुर
  7. वार मेमोरियल (शौर्य उद्यान), झुंझुनूं
  8. संत सुन्दरदास पैनोरमा, दौसा
  9. संत पीपाजी पैनोरमा, झालावाड़
  10. धन्ना भगत पैनोरमा, धुवांकलां, टोंक
  11. संत नागरीदास पैनोरमा, किशनगढ़
  12. हाड़ौती पैनोरमा, बारां
  13. कृष्णभक्त अलीबक्श पैनोरमा, मुंडावर, अलवर
  14. जनजातीय स्वतंत्रता संग्राम संग्रहालय, मानगढ़, बांसवाड़ा
  15. मावजी महाराज पैनोरमा, बेणेश्वर, डूंगरपुर
  16. गुरू गोविंदसिंह पैनोरमा, नरैना, जयपुर

Read More: पीएम मोदी शुक्रवार को जोधपुर आएंगे, सर्जिकल स्ट्राइक के शौर्य का होगा प्रदर्शन

इनका हुआ शिलान्यास

  1. जसनाथजी पैनोरमा, कतरियासर, बीकानेर
  2. शबरी पैनोरमा, दूदी तलाई, रावतभाटा, चित्तौडगढ़
  3. श्री खेमा बाबा पैनोरमा, बायतु, बाड़मेर