news of rajasthan
No Exit Poll, Wait For Exact Results: BJP.

राजस्थान विधानसभा की 200 में से 199 सीटों पर शुक्रवार को मतदान सम्पन्न हुआ। अलवर जिले की रामगढ़ विधानसभा सीट से बसपा प्रत्याशी का हाल ही में ह्रदय गति रूकने से निधन हो गया था। इसकी वजह से फिलहाल एक सीट पर चुनाव को टाल दिया गया। विधानसभा चुनावों के परिणाम एक साथ 11 दिसम्बर सामने आएंगे। राजस्थान के साथ ही देश के चार अन्य राज्यों मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिज़ोरम की विधानसभाओं का चुनाव परिणाम भी इसी दिन आना है। इन पांच राज्यों में अगले पांच साल के लिए नई सरकारों का फैसला होगा। इसी बीच एग्जिट पोल पर राजनीतिक दलों ने अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

news of rajasthan
File-Image: भारतीय जनता पार्टी.

हमें 11 दिसम्बर को आने वाले परिणाम का इंतजार करना चाहिए: मंत्री जावड़ेकर

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और केन्द्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने शनिवार को कहा कि मैं अभी एग्जिट पोल पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दूंगा, क्योंकि एक्जैक्ट नतीजे 11 दिसंबर को आएंगे। उसी दौरान चर्चा करना ठीक रहेगा। हमें नतीजों का इंतजार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कई बार ऐसा हुआ है जब एग्जिट पोल के नतीजे पलट गए हैं, इसलिए हमें 11 दिसंबर को आने वाले परिणाम का इंतजार करना चाहिए। बता दें, ​भारत में एग्जिट पोल पर हमेशा सवालिया निशान गलता रहा है। कई मौकों पर एग्जिट पोल उलटे भी साबित हुए हैं। इसकी शुरूआत 2004 के आम चुनाव से मानी जाती है। तब एग्जिट पोल में एनडीए सरकार की सत्ता में वापसी की भविष्यवाणी की, लेकिन नतीजे इसके बिल्कुल उलट निकले थे चूंकि एग्जिट पोल में मतदाताओं से पूछकर इसका अंदाजा लगाया जाता है। एग्जिट पोल करोड़ों मतदाताओं में से कुछ सैकड़ों या हजारों लोगों पर किया गया सर्वे होता है। इसलिए यह कहा नहीं जा सकता कि मतदाता सही ही बताएंगे।

Read More: राजस्थान में 74.08 फीसदी हुआ मतदान, बैलेट मशीन में बंद हुआ 2274 प्रत्याशियों का भाग्य

मुख्यमंत्री राजे ने किया विकास पर मुहर का दावा

राजस्थान में मतदान सम्पन्न हो जाने के बाद मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने राज्य के सभी मतदाताओं को लोकतंत्र के इस उत्सव में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाने के लिए धन्यावाद दिया। सीएम राजे ने आगे कहा कि प्रदेश की जनता ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के नेतृत्व और राज्य सरकार के विकास पर अपनी मुहर लगा दी है। अब 11 दिसम्बर को नतीजे सबके सामने होंगे। उन्होंने कहा कि राजस्थान में भाजपा बड़े अंतर से जीत हासिल करेंगी।