vote
vote
vote
vote

राजस्थान एक ऐसा प्रदेश हैं जहां हर 5 साल में सरकार बदलती हैं। आखिर राजस्थान को क्यों एक स्थाई सरकार की आवश्यकता हैं। क्यों कोई सरकार लगातार दो कार्यकाल यानी 10 साल तक प्रदेश की सत्ता नही संभाल सकती। क्या राजस्थान की जनता को सरकार को दो मौके नही देने चाहिए। राजस्थान में क्या 5 साल में पर्याप्त विकास हो जाता हैं। क्या राजस्थान की सरकार 5 साल में प्रदेश का संपूर्ण विकास कर सकती हैं। कुछ ऐसे ही सवालों के जबाव हम आपके लिए लाए हैं जिन्हे पढ़कर आपकों लगेगा कि वाकई में राजस्थान को विकासशील से विकसित बनने के लिए कम से कम दो बार के कार्यकाल आवश्यक हैं। राजस्थान के अलावा ऐसे कई राज्य हैं जिनमें एक ही सरकार की कई सालों से शासन चल रहा है और वे राज्य विकसित राज्यों की श्रेणी में प्रथम हैं।

एक सरकार को पांच साल ही क्यों?

हमारा सबसे पहला सवाल होता हैं कि क्या एक सरकार को 5 साल का ही मौका दिया जाना चाहिए। एक 5 साल के कार्यकाल में सरकार को पिछली सरकार की कार्यविधी और उनके द्वारा किए गये घोटालों आदि से ही उबर नही पाती। 5 साल के न्यून कार्यकाल में कोई भी सरकार विकास नही नई इबारत नही खड़ी कर पाती। सरकार चाहे कैसी भी हो अपनी योजनाओं और विकासोन्मुखी कार्यक्रमों को कम से कम 10 साल के समय में जनता तक पहुंचा पाती हैं। अगर सरकार हर पांच साल में बदलती हैं तो आने वाली सरकार पूर्ववर्ती सरकार के काम रोक सकती हैं ऐसे में प्रदेश के विकास की योजनाएं पूरी नही हो पाती और विकास ठप्प हो जाता हैं।

जो सरकार अच्छा काम करें, जरूर देना चाहिए दूसरा मौका

प्रदेश में जो सरकार अच्छा कार्य करें उसे वास्तव में दूसरा मौका मिलना चाहिए। हर बार सरकार बदलने से जरूरी नही कि विकास हो, अगर प्रदेश की जनता को विकास चाहिए तो एक सरकार को दस साल का कार्यकाल पूरा करने के लिए वक्त देना चाहिए। राजस्थान एक ऐसा प्रदेश हैं जहां हर बार सरकारे बदल जाती हैं और विकास पर पूर्णविराम सा लग जाता हैं।

क्या 5 साल में हो सकता हैं राजस्थान का संपूर्ण विकास

राजस्थान देश का सबसे बड़ा प्रदेश हैं ऐसे में यहां विषम परिस्थितियां रहती हैं। कोई भी सरकार हो यहां काम करने के लिए 5 साल का वक्त काफी नही हैं राजस्थान की जनता को समझना होगा कि 5 साल में कोई भी सरकार प्रदेश का पूर्ण विकास नही कर सकती ऐसे में कोई एक सरकार जो प्रदेश के विकास की बात करे एवं जिसने आज तक प्रदेश के विकास में अपना सब कुछ लगाय़ा हो उसे फिर से मौका देना चाहिए।