news of rajasthan
हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद
news of rajasthan
हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद

आज खेल दिवस है। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस मौके पर मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने प्रदेशवासियों को राष्ट्रीय खेल दिवस की शुभकामनाएं देते हुए मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि दी है। अपने बधाई संदेश में मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने कहा, ‘हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने का उद्देश्य युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना है, ताकि युवा अपने खेल के माध्यम से दुनिया में भारत का नाम रोशन कर सकें। खेल गतिविधियों को जीवन में अपनाने से व्यक्ति मानसिक एवं शारीरिक रूप से स्वस्थ रहता है एवं उसका सर्वांगीण विकास हो पाता है।’

Read more: राजस्थान गौरव यात्रा: यह है आज के कार्यक्रम का रोड मैप


आगे उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में खेलों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने राज्य व देश की खेल प्रतिभाओं द्वारा एशियाई खेलों में पदक जीतने पर खुशी व्यक्त करते हुए युवाओं का आह्वान किया कि वे कठोर मेहनत, अनुशासन और कौशल के माध्यम से राष्ट्र का गौरव बढ़ाएं।

आपको बता दें कि पिछले कुछ सालों में राजस्थान ने खेलों में शानदार प्रगति की है और राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में प्रदेश व देश का नाम रोशन किया है। जकार्ता में चल रहे 18वें एशियाई खेलों में भी प्रदेश के खिलाड़ियों का प्रदर्शन शानदार रहा है। इन खेलों में झुंझुनूं जिले के ओमप्रकाश कृष्णिया ने टीम इवेंट में रोइंग में गोल्ड, बाड़मेर के जितेन्द्र सिंह ने घुड़सवारी के जंपिंग इवेंट में सिल्वर मेडल, जयपुर की अपूर्वी चंदेला ने 10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड इवेंट में ब्रॉन्ज और प्रदेश के रजत ने तीरंदाजी के कंपाउंड इवेंट में सिल्वर अपने नाम किया है।

Read more: जयपुर में शुरू हुआ भामाशाह टेक्नो हब, जानें क्या है खासियत