news of rajasthan
अजमेर जिले की देवमाली ग्राम पंचायत में बनी हुई खड़ीन
news of rajasthan
मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान (MJSA)

मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान (MJSA) से प्रदेश के कई जिलों के कस्बों और ढांणियों के लोगों की जिंदगी में खुशहाली आई है। ऐसी ही एक सफलता की कहानी है राजस्थान के अजमेर जिले की देवमाली ग्राम पंचायत में रहने वाले कम्मा कठात की जो खेत में पानी नहीं रूकने तथा कटाव की समस्या से परेशान था। एक ओर फसल न पकने से आर्थिक नुकसान हो रहा था, वहीं खेत की उर्वरा शक्ति भी खोती जा रही थी। लेकिन मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान (MJSA) की बदौलत आज वह खुशहाल नजर आ रहा है। खेत की उर्वरा शक्ति भी लौटने लगी है।

news of rajasthan
अजमेर जिले की देवमाली ग्राम पंचायत में बनी हुई खड़ीन

इस बारे में जानकारी देते हुए जिला कलक्टर गौरव गोयल ने बताया कि देवमाली ग्राम पंचायत की ग्राम सभा में कम्मा कठात एवं अन्य किसानों ने बारिश का पानी बहकर बाहर चले जाने तथा कटाव व फसल नुकसान की शिकायत की थी। इस पर जल ग्रहण विकास विभाग को सर्वे के निर्देश दिए गए। मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान (MJSA) के तहत कम्मा कठात एवं अन्य के खेत पर खड़ीन का निर्माण किया गया। इस खड़ीन में करीब 30 हैक्टेयर कैचमेंट का पानी आता है। खड़ीन निर्माण से खेत की तस्वीर और कम्मा कठात की तकदीर दोनों बदल गई है। अब फसल के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध है। साथ ही क्षेत्र का भूजल स्तर भी काफी बढ़ गया है। आसपास के कुओं के जल स्तर में भी 15 से 20 फीट की वृद्धि दर्ज की गई है। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान (MJSA) की बदौलत हुए इस लाभकारी बदलाव के लिए गांव के किसानों ने मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का आभार व्यक्त किया है।

read more: MJSA योजना की बदौलत बामनहेड़ा ग्राम पंचायत के किसान हुए खुशहाल