news of rajasthan

रबी की फसलों की बुवाई शुरू होने वाली है। ऐसे में समर्थन मूल्य देखकर किसान अंदाज लगा सकेंगे कि कौन सी फसल बेचने में उन्हें फायदा होगा।

news of rajasthan

अन्नदाता किसानों की खुशहाली व समृद्धता की दिशा में भाजपा सरकार हमेशा से प्रयासरत रही है। देश के किसानों की खुशहाली व समृद्धता ही मोदी सरकार की सत्ता में आने के पहले दिन से प्राथमिकता रही है। यही वजह है कि फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य वर्तमान सरकार में हमेशा पहले से अधिक रहा है। अब केन्द्र की मोदी सरकार ने किसान हित में एक और ऐतिहासिक फैसला लिया है। इसके तहत 2018-19 के लिए रबी की फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में अभूतपूर्व बढ़ोतरी हुई है। यह बढ़ोतरी पहले से करीब डेढ़ गुना तक बढ़ाई गई है। केन्द्र सरकार के इस फैसले के बाद किसानों की आय में 62 हजार रुपए से अधिक की वृद्धि होगी।


आगामी दशहरा व दीपावली जैसे त्योहारों को देखते हुए किसानों के लिए यह राहत भरा फैसला है और एक बड़ा तोहफा भी। कैबिनेट ने 2018-19 के लिए रबी की फसलों गेहूं, चना, सरसों, मसूर, कुसुम और जौ के न्यूनतम समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी की है जिसे मंजूरी मिल गई है। रबी फसलों की MSP में ऐतिहासिक बढ़ोतरी से सरकार ने अपनी प्रतिबद्धता को पुनः प्रमाणित कर किसानों को अभूतपूर्व राहत देने का काम किया है। केन्द सरकार की किसान हित नीति और समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी के फैसले पर राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कृषि मंत्रालय का आभार व्यक्त किया है।

बता दें कि रबी की फसलों की बुवाई शुरू होने वाली है। ऐसे में समर्थन मूल्य देखकर किसान अंदाज लगा सकेंगे कि कौन सी फसल बेचने में उन्हें फायदा होगा।

यह होगा फसलों का नया न्यूनतम समर्थन मूल्य

  • गेहूं के एमएसपी ने 105 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। इसका नया समर्थन मूल्य 1,840 रुपए होगा।
  • चने का MSP भी 220 रुपए बढ़ाकर 4,620 रुपए कर दिया है।
  • मसूर का 2018-19 के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य 225 रुपए बढ़कर 4,475 रुपए हो गया है।
  • सरसों का दाम 200 रुपए बढ़ाकर 4200 रुपए हो गया है।
  • जौ की फसल का नया एमएसपी 30 रुपए बढ़कर 1,440 रुपए हो गया है।
  • कुसम का समर्थन मूल्य 845 रुपए बढ़कर 4,945 रुपए हो गया है।

इस संबंध में आईटी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने प्रेस कॉन्फ्रैंस कर कहा है कि इससे पूरे देश के किसानों की आय 62,635 करोड़ रुपए होगी।

Read more: मुख्यमंत्री राजे ने गिनाई राजस्थान गौरव यात्रा निकालने की 5 वजह