Miss-World-2017-Manushi-Chillar.Miss-World-2017-Manushi-Chillar.
Miss-World-2017-Manushi-Chillar.

मानुषी छिल्लर ने मिस वर्ल्ड 2017 ख़िताब अपने नाम कर लिया है। मानुषी ने यह ब्यूटी पेजेंट जीतकर इंडिया और अपने गृह राज्य हरियाणा को गौरवान्वित किया है। मिस वर्ल्ड खिताब जीतने वाली वे छठी भारतीय सुंदरी है। चीन के सनाया सिटी एरेनम में शनिवार को आयोजित मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में मानुषी छिल्लर ने विश्व के अन्य 108 देशों की सुंदरियों को पछाड़कार यह ताज अपने नाम किया।

Miss-World-2017-Manushi-Chillar.Miss-World-2017-Manushi-Chillar.
Miss-World-2017-Manushi-Chillar.

मानुषी छिल्लर से 17 वर्ष पहले प्रियंका चोपड़ा बनी थी मिस वर्ल्ड:

14 मई, 1997 में जन्मीं 20 वर्षीय मानुषी छिल्लर से पहले भारत के लिए आखिरी बार वर्ष 2000 में प्रियंका चोपड़ा ने मिस वर्ल्ड का ख़िताब अपने नाम किया था। 1999 में एक और भारतीय युक्ता मुखी ने भी यह ताज अपने नाम किया था। प्रियंका के 17 साल बाद मानुषी ने यह करिश्मा फिर कर दिखाया है।

Miss-World-2017-Manushi-Chillar.Miss-World-2017-Manushi-Chillar.
Miss-World-2017-Manushi-Chillar.

डॉक्टरी है प्रोफेशन, इसी वर्ष बनी थी मिस इंडिया: हरियाणा की रहने वाली मानुषी ने इससे पहले जून, 2017 में मिस इंडिया टाइटल अपने नाम किया। मानुषी की प्रारंभिक शिक्षा सेंट थॉमस स्कूल, दिल्ली में हुई है। वर्तमान में वह हरियाणा के भगत फूल सिंह मेडिकल कॉलेज की स्टूडेंट हैं। मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता के लिए उन्होंने एक वर्ष अपने आप को स्टडी से तक दूर कर लिया था। मानुषी के माता-पिता डॉक्टर हैं। उनके पिता डॉ.मित्र बासु छिल्लर चिकित्सा में एमडी हैं, वहीं उनकी मां डॉ.नीलम छिल्लर जैव-रसायन में एमडी हैं। मानुषी प्रशिक्षित कुचिपुड़ी नृत्यक भी है। साथ ही वह नेशनल स्कूल ऑफ़ ड्रामा का भी हिस्सा रही हैं।

दोनों सेगमेंट में टॉप रही मानुषी: चीन में आयोजित मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में मानुषी ‘हेड टू हेड चैलेंज’ और ‘ब्यूटी विद पर्पज’ दोनों सेगमेंट  में विजेता रहीं। निर्णायक जूरी द्वारा उनसे पूछे गए एक प्रश्न के मानुषी द्वारा दिए गए उत्तर ने उन्हें ख़िताब की विनर बनने में मदद की।

Miss-World-2017-Manushi-Chillar.
Manushi-Chillar-Miss-World-2017-With-Parents.

यह सवाल पूछा गया था प्रतियोगिता के अंतिम राउंड में: मानुषी से अंतिम सवाल ये पूछा गया कि दुनिया में किस पेशे की सेलरी सबसे ज़्यादा होनी चाहिए और क्यों? इस सवाल का मानुषी ने बेहद ही ख़ूबसूरत सा जवाब देते हुए कहा, “मेरी मां ही हमेशा मेरी सबसे बड़ी प्रेरणा रही हैं। इसलिए मैं कह सकती हूं कि मां होने की जॉब सबसे बेहतरीन होती है। बात केवल पैसे की नहीं है, बल्कि प्यार और सम्मान के लिहाज से भी, कोई भी मां सबसे ज़्यादा वेतन पाने की हकदार होती है।”

इंडिया की ओर से अब तक इन्होंने पहना है ‘मिस वर्ल्ड’ का ताज:

  1. रीता फारिया (1966)
  2. ऐश्वर्या राय (1994)
  3. डायना हेडन (1997)
  4. युक्ता मुखी (1999)
  5. प्रियंका चोपड़ा (2000)
  6. मानुषी छिल्लर (2017)
Miss-World-2017-Manushi-Chillar
Manushi-Chillar-Miss-World-2017-Winner.

Read More: राजस्थान की नेहल ने जीता थाइलैंड में ‘ब्लूमफेयर इंडिया’ का खिताब