news of rajasthan
Mahavir Swami

महावीर जयंती पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं ….

news of rajasthan
भगवान महावीर स्वामी

जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर जयंती (29 मार्च) के शुभ अवसर पर राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह और मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई के साथ शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। अपने बधाई संदेश में राज्यपाल कल्याण सिंह ने कहा, ‘भगवान महावीर ने अहिंसा का संदेश दिया व इंसान को बाहरी दुनिया के बजाय स्वंय पर विजय प्राप्त करने की प्रेरणा दी। मनसा, वाचा और कर्म से अहिंसा को आत्मसात करने का संदेश समाज में स्थायी शांति के लिए महत्वपूर्ण है। ऐसे में भगवान महावीर का जीवन और उनके उपदेश सादा जीवन, अहिंसा और सद्भाव के लिए प्रेरणा स्त्रोत है।’

इस मौके पर मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने भी राज्य के निवासियों को महावीर जयंती पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। अपने शुभकामना संदेश में मुख्यमंत्री राजे ने कहा, ‘भगवान महावीर स्वामी ने सत्य, अहिंसा, अस्तेय और क्षमा करने का महान संदेश देकर विश्व को सही राह दिखाई। उनके संदेश युगों-युगों तक मानवता का पथ आलोकित करते रहेंगे।’

इस पावर अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों का आह्वान किया कि वह सभी भगवान महावीर स्वामी के सिद्धांतों को आत्मसात कर प्रदेश में भाईचारे व सामाजिक समरसता कायम रखने में अपना योगदान दें।