news of rajasthan
सिरवी समाज के धर्मगुरु माधोसिंह दीवान के साथ मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे और केन्द्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर।

सिरवी समाज के धर्मगुरु माधोसिंह दीवान ने हाथ छोड़कर थामा कमल, कांग्रेस को मारवाड़ में बड़ा झटका…

news of rajasthan
सिरवी समाज के धर्मगुरु माधोसिंह दीवान के साथ मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे और केन्द्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर।

मारवाड़ क्षेत्र में कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मारवाड़ क्षेत्र के पाली जिले के दिग्गज नेता एवं पूर्व मंत्री माधव सिंह दीवान ने आज जयपुर स्थित मुख्यमंत्री आवास पर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। केन्द्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर और मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने मिलकर दीवान को पार्टी की सदस्यता ग्रहण करायी। सिरवी समाज के धर्मगुरु दीवान कांग्रेस में हुए टिकट वितरण से खफा हैं। दीवान मारवाड़ जंक्शन और सुमेरपुर से चुनावी टिकट के प्रबल दावेदार थे, लेकिन कांग्रेस ने उन्हें नजरअंदाज कर दिया। इससे खफा होकर दीवान ने कांग्रेस का दामन छोड़ बीजेपी का हाथ थाम लिया। हालांकि टिकट नामांकन का कल अंतिम दिन था लेकिन इसके बाद भी मारवाड़ क्षेत्र में कांग्रेस की उम्मीदों को यह एक बड़ा झटका है।


बात दें, दीवान का सिरवी समाज पर गहरा प्रभाव है। पाली के मारवाड़ जंक्शन, सोजत, सुमेरपुर और जोधपुर के बिलाड़ा में बड़ी तादाद में सिरवी समाज के लोग निवास करते हैं। दीवान खुद मूलत: बिलाड़ा के रहने वाले हैं। अब तक वह सोजत से चुनाव लड़ते रहे हैं। दीवान कांग्रेस से पांच बार विधायक और दो बार कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं। इस बार भी उन्होंने आलाकमान से टिकट की मांग की थी जिसे अनसुना कर दिया गया।


भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद माधोसिंह दीवान ने कहा, ‘कांग्रेस में टिकटों की बंदरबांट की गई है। मारवाड़ के पाली में टिकटों का गलत वितरण किया गया है। कमेटी ने आपस में ही टिकट बांट दिए। इस बार कांग्रेस सत्ता में नहीं आ रही है।’

Read more: पायलट के खिलाफ ट्रंप कार्ड साबित होंगे भाजपा के इकलौते मुस्लिम उम्मीदवार यूनुस खान