news of rajasthan
मदन लाल सैनी, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष, राजस्थान

हाल ही में राजस्थान भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष बने मदन लाल सैनी बेहद उलझे हुए और राजस्थान की घरती से जुड़े व्यक्ति हैं। उन्हें अपने लंबे राजनीतिक करियर के साथ एक ईमानदार कार्यकर्ता और अनुशासित नेता के तौर पर जाना जाता है।

news of rajasthan
मदन लाल सैनी, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष, राजस्थान

आज राजस्थान भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष और राज्यसभा सांसद मदन लाल सैनी का जन्मदिन है। सैनी आज अपना 76वां जन्मदिवस मना रहे हैं। उनके जन्मदिन पर राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे बधाई प्रेषित करते हुए उनके दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं यशस्वी जीवन की कामना की है। उनका जन्म सीकर जिले में 13 जुलाई, 1943 को हुआ था। उन्होंने जिले से बीए और फिर एलएलबी की शिक्षा ली। वह सीकर में कॉलेज के छात्रसंघ अध्यक्ष और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश मंत्री रहे। इसके बाद उन्होंने वर्ष 1970 में वकालत शुरु की और 5 साल काम किया।


मदन लाल सैनी बेहद कम आयु में 1952 से राष्ट्रीय स्वयं सेवक से जुड़ गए। उसके बाद 1972 से 1984 तक भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश महामंत्री रहे। वह किसान मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री भी बने। सैनी 1990 से 1992 तक झुंझुनूं जिले की उदयपुरवाटी विधानसभा क्षेत्र से विधायक निर्वाचित हुए। 1991 में एक साल पार्टी के झुंझुनूं जिलाध्यक्ष भी रहे। उन्होंने वर्ष 1993 एवं 1998 में झुंझुनूं से सांसद के लिए दो बार भाजपा उम्मीदवार के रुप में चुनाव लड़ा लेकिन चुनाव हार गए। उन्हें वर्ष 2008 में उदयपुरवाटी से फिर विधानसभा का चुनाव लड़ा मगर सफल नहीं हुए।

मदन लाल सैनी सैनी वर्तमान में भाजपा की अनुशासन समिति के सदस्य भी हैं। इसके अलावा प्रदेश प्रशिक्षण प्रभारी की जिम्मेदारी भी इनके पास है। वह राज्यसभा सांसद होने के साथ ही भाजपा किसान मोर्चे के प्रदेशाध्यक्ष भी हैं।

सैनी भाजपा संगठन में कई महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं और वह इस दौरान तीन बार प्रदेश महामंत्री रहे। वह किसान मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री तथा पार्टी अनुशासन समिति के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं। वर्तमान में राजस्थान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष की कमान उनके हाथ में है जिसे वह अच्छी तरह निर्वाह कर रहे हैं।

Read more: अमित शाह का जयपुर दौरा, इन 10 अहम मुद्दों पर हो सकती है चर्चा