news of rajasthan
शेखावाटी क्षेत्र के लोगों को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री राजे।
news of rajasthan
शेखावाटी क्षेत्र के लोगों को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री राजे।

राव शेखा एक कुशल और धर्मनिरपेक्ष शासक थे। उन्होंने नारी सम्मान को हमेशा सर्वोच्य महत्व दिया और सामाजिक समरसता की मिसाल पेश की। राव शेखाजी के जीवन को दर्शाने वाला यह पैनोरमा आने वाली पीढ़ी को उनकी विरासत से रूबरू कराएगा। यह कहना है राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे का। मुख्यमंत्री राजे महाराव शेखाजी संस्थान की ओर से होटल राजपूताना शेरेटन में आयोजित सम्मान समारोह के दौरान अमरसर में राव शेखाजी पैनोरमा तथा रालावता में मिलिट्री ट्रेनिंग स्कूल की घोषणा के लिए आभार व्यक्त करने आए शेखावाटी क्षेत्र के लोगों को सम्बोधित कर रही थीं।

इस दौरान विधानसभा उपाध्यक्ष राव राजेन्द्र सिंह ने मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे को क्षत्रिय राजवंश पुस्तक भेंट की। शेखावाटी के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने मुख्यमंत्री का चुनरी ओढ़ाकर स्वागत किया।

राजस्थान का गौरवशाली इतिहास हमारी पहचान
मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने आगे कहा कि राजस्थान का गौरवशाली इतिहास ही हमारी पहचान है और हमें इसका भविष्य भी गौरवशाली बनाना है। यहां उन्होंने कहा कि हमारे महापुरुषों और संत-महात्माओं की विरासत को अगर हम आने वाली पीढ़ियों के लिए संरक्षित करेंगे तो हमारे प्रदेश का भविष्य भी वैभवशाली होगा।

इस अवसर पर ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री राजेन्द्र राठौड़, उद्योग मंत्री राजपाल सिंह शेखावत, वन एवं पर्यावरण मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर, राजस्थान राज्य धरोहर संरक्षण एवं प्रोन्नति प्राधिकरण के अध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत, विधायक प्रेम सिंह बाजोर तथा अन्य गणमान्यजन उपस्थित थे।

read more: कॉकलीयर इम्प्लांट मूकबधिर बच्चों के लिए एक वरदान