news of rajasthan

अंतरराष्ट्रीय श्रम दिवस/मजदूर दिवस पर राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने सभी मजदूर भाई-बहिनों को शुभकामना संदेश दिया है।

आज अंतरराष्ट्रीय श्रम दिवस यानि मजदूर दिवस है। इस मौके पर राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे और राज्यपाल कल्याण सिंह ने सभी श्रमिक भाई-बहिनों को मजदूर दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। राज्यपाल कल्याण सिंह ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है, ‘श्रमिक देश के नवनिर्माण एवं विकास की आधारशिला रखते हैं। राज्यपाल ने श्रमिकों को आह्वान किया कि वे अपने अथक मेहनत और लगन से देश और प्रदेश के चहुंमुखी विकास में अपनी रचनात्मक भागीदारी निभाएं।’ उन्होंने इस मौके पर सभी श्रमिकों की खुशहाली की कामना की है।

दूसरी ओर, मुख्यमंत्री राजे ने प्रदेशवासियों को मजदूर दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा, ‘श्रमिक किसी भी राष्ट्र की प्रगति का आधार होते हैं। श्रम दिवस हमें हमारे मेहनतकश श्रमिकों के प्रति सम्मान अभिव्यक्त करने का सुअवसर देता है। हमारे देश-प्रदेश के नवनिर्माण में श्रमिकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।’

मुख्यमंत्री राजे ने औद्योगिक संगठनों एवं स्वयंसेवी संस्थाओं से अपील की है कि वे श्रमिकों के कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं का लाभ उन तक पहुंचाने में सक्रिय भागीदारी निभाएं।’

अपने संदेश में उन्होंने आगे कहा कि बीते साढ़े चार सालों में प्रदेश ने जो अभूतपूर्व प्रगति की है, उसमें हमारे कर्मशील श्रमिकों का अहम योगदान है। हमारे श्रमिक भाइयों के कल्याण के लिए राज्य सरकार ने अनेक योजनाएं संचालित की हैं। श्रमिकों के सशक्तीकरण के लिए राज्य सरकार के कौशल विकास कार्यक्रम की सराहना राष्ट्रीय स्तर पर की गई है।’

read more: क्या है मजदूर दिवस, कैसे हुई शुरूआत, जानिए इसका इतिहास