news of rajasthan

news of rajasthan

शहरी विकास मंत्री हरदीप पुरी ने स्वच्छ शहरों की एक सूची जारी की है जिसमें राजस्थान के दो शहरों जयपुर व कोटा को अलग-अलग केटेगिरी में प्रथम स्थान मिला है। राजधानी जयपुर को तेजी से उभरती हुई राज्यों की राजधानी (फास्टेस्ट मूवर स्टेट कैपिटल) श्रेणी में पहला स्थान मिला है। इसी तरह बेस्ट सिटी इन सिटीजन फीडबैक में कोटा अव्वल है। देश के 4041 शहरों को इस सर्वे में शामिल किया गया है। देश के स्वच्छ शहरों में मध्यप्रदेश का इंदौर एक बार फिर पहले पायदान पर है। भोपाल दूसरे व चंडीगढ़ तीसरे नंबर पर है। स्वच्छता सर्वेक्षण-2018 में झारखंड को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला राज्य चुना गया है। 10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों में सबसे साफ शहरों में विजयवाड़ा का नाम सबसे उपरी पायदान पर है।

अन्य केटेगिरी में विजेता शहरों का चयन इस प्रकार से है ..

देश के सबसे साफ शहर

1. इंदौर
2. भोपाल
3. चंडीगढ़

कैपिटल केटेगिरी अवॉर्ड

  • फास्टेस्ट मूवर स्टेट कैपिटल- जयपुर
  • सबसे साफ सुधरी राजधानी- ग्रेटर मुंबई, महाराष्ट्र
  • बेस्ट स्टेट कैपिटल इन सिटीजन- रांची
  • बेस्ट स्टेट कैपिटल इन इनोवेशन एंड बेस्ट प्रैक्टिसेज- पणजी, गोवा
  • बेस्ट स्टेट कैपिटल इन सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट- ग्रेटर हैदराबाद, तेलंगाना

सिटी केटेगिरी अवॉर्ड

  • सबसे साफ सुथरा शहर— विजयवाड़ा
  • बेस्ट सिटी इन सिटीजन फीडबैक— कोटा
  • फास्टेस्ट मूवर बिग सिटी— गाजियाबाद, यूपी
  • बेस्ट सिटी कैपिटल इन इनोवेशन एंड बेस्ट प्रैक्टिसेज— नागपुर
  • बेस्ट सिटी कैपिटल इन सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट— नवी मुंबई

read more: सूरज की किरणों के सहयोग से मिलता है बांसवाड़ा के लोगों को पीने का साफ पानी