news of rajasthan
खलील अहमद से मुलाकात करते हुए मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे।
news of rajasthan
खलील अहमद से मुलाकात करते हुए मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे।

मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने राजस्थान के युवा क्रिकेटर खलील अहमद को भारतीय क्रिकेट टीम का सदस्य चुने जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। टोंक जिले के निवासी खलील का चयन हाल ही में एशिया कप क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम में हुआ है। खलील ने मुख्यमंत्री राजे से उनके निवास स्थान पर जाकर मुलाकात की थी। मुख्यमंत्री ने उन्हें इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि खलील अहमद ने राजस्थान का मान बढ़ाया है। राजे ने उन्हें बेहतर भविष्य और अच्छा क्रिकेट खेलने के लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर खलील के पिता खुर्शीद अहमद और राजस्थान राज्य हज कमेटी के अध्यक्ष अमीन पठान भी उपस्थित थे।


बता दें, एशिया कप 15 सितंबर से यूएई में शुरु हो रहा है। एशिया कप में भारत के अलावा पाकिस्तान, श्रीलंका, अफगानिस्तान, बांग्लादेश और क्वॉलिफाइंग टूर्नामेंट की विजेता टीम खेलेगी। भारत का पहला मुकाबला 18 सितंबर को क्वॉलिफायर से होगा। 19 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट में कप्तान विराट कोहली को आराम दिया गया है। 14 सदस्यीय इस टीम में टोंक (राजस्थान) के 20 वर्षीय लेफ्ट आर्म पेसर खलील अहमद को शामिल किया गया है। भारत अंडर-19 सहित आईपीएल में दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए यह तेज गेंदबाज खेल चुका है।

news of rajasthan
खलील अहमद, राजस्थान

खलील अहमद भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान के फैन हैं और टीम में उनकी कमी पूरी करना चाहते हैं। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और अंडर 19 के कोच राहुल द्रविड की देखरेख में खलील के खेल में अधिक निखार आया है। खलील पेसर के साथ बाएं हाथ के एक उपयोगी बल्लेबाज भी हैं और निचले क्रम में उपयोगी भूमिका निभाते हैं।

एशिया कप 2018 के लिए चुनी गई भारतीय टीम

  • रोहित शर्मा (कप्तान)
  • शिखर धवन (उपकप्तान)
  • केएल राहुल
  • अंबाती रायूडू
  • मनीष पांडे
  • केदार जाधव
  • महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर)
  • दिनेश कार्तिक
  • हार्दिक पंड्या
  • कुलदीप यादव
  • युजवेंद्र चहल
  • अक्षर पटेल
  • भुवनेश्वर कुमार
  • जसप्रीत बुमराह
  • शार्दुल ठाकुर व
  • खलील अहमद (राजस्थान)

Read more: एशिया कप 2018 के लिए भारतीय टीम का चयन, टोंक के खलील अहमद को मिली जगह