news of rajasthan
राजस्थान हाईकोर्ट बार ऐसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री वसुनधरा राजे।
news of rajasthan
राजस्थान हाईकोर्ट बार ऐसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री वसुनधरा राजे।

केरल में बाढ़ राहत कार्यों के लिए राजस्थान हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे को 2.32 लाख (2 लाख 32 हजार 435) रुपए का चैक सहायता स्वरुप भेंट किया है। मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे को मुख्यमंत्री निवास पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल उपमन की अगुवाई में एक प्रतिनिधिमंडल ने केरल के मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष के लिए यह चैक सौंपा। यह राशि केरल में आपदा प्रभावित लोगों के राहत कार्य के लिए भेजी जाएगी। केरल में 8 अगस्त से लगातार घनघोर बारिा के चलते राज्य बीती एक सदी में सबसे खतरनाक बाढ़ का सामना कर रहा है। इस दौरान बार एसोसिएशन के कई पदाधिकारी उपस्थित थे।

इससे पहले, मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने भयंकर बाढ़ और अतिवृष्टि की त्रासदी झेल रहे केरल राज्य को 10 करोड़ रुपए की सहायता देने की घोषणा की है। उन्होंने मुख्यमंत्री राहत कोष से पीड़ितों की मदद के लिए यह सहायता राशि जारी की थी। इसी प्रकार, दूसरी ओर, राजस्थान कैडर के आईएएस अधिकारियों ने भी बाढ़ पीडितों की मदद के लिए एक दिन का वेतन देने की घोषणा की। केरल के बाढ़ पीड़ितों की सहायतार्थ विधानसभा सचिवालय के अधिकारी एवं कर्मचारी भी अपना एक दिन का वेतन देने को कहा है।

Read more: मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने केरल में राहत पहुंचाने के लिए भेजे 10 करोड़ रुपए

बता दें, इस साल केरल में सामान्य से अधिक बारिश होने से हजारों लोग बेघर हो गए हैं और कईयों को अपने जान-माल से हाथ धोना पड़ा है। मौसम विभाग ने यहां रेड अलर्ट जारी किया हुआ है। अभी भी एर्नाकुलम, पठानमथिट्ठा और आलप्पुषा में तेज बारिश की चेतावनी दी गई है। बारिश व बाढ़ की वजह से प्रदेश के करीब 7.24 लाख लोगों ने राहत शिविरों में शरण ली हुई है। प्रदूषित जल और संक्रमण के चलते बीमारियां भी प्राण घातक रूप ले रही हैं। तीन सेनाएं, तटरक्षक बल व एनडीआरएफ समेत तमाम सरकारी एजेंसिया युद्धस्तर पर राहत और बचाव मिशन चला रही हैं।