news of rajasthan
मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे, राजस्थान

राजस्थान कैडर के आईएएस अधिकारी सहित विधानसभा सचिवालय के अधिकारी एवं कर्मचारी ने भी बाढ़ पीडितों की मदद के लिए एक दिन का वेतन देने की घोषणा की है…

news of rajasthan
मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे, राजस्थान

मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने भयंकर बाढ़ और अतिवृष्टि की त्रासदी झेल रहे केरल राज्य को 10 करोड़ रुपए की सहायता देने की घोषणा की है। उन्होंने मुख्यमंत्री राहत कोष से पीड़ितों की मदद के लिए यह सहायता राशि जारी की। दूसरी ओर, राजस्थान कैडर के आईएएस अधिकारियों ने भी बाढ़ पीडितों की मदद के लिए एक दिन का वेतन देने की घोषणा की है। केरल के बाढ़ पीड़ितों की सहायतार्थ विधानसभा सचिवालय के अधिकारी एवं कर्मचारी भी अपना एक दिन का वेतन देंगे।


मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने बाढ़ की विभिषिका में मारे गए लोगों के प्रति संवेदना जाहिर करते हुए कहा, ‘संकट की इस घड़ी में राजस्थान सरकार और राजस्थान के लोग केरलवासियों के साथ हैं और उन्हें हर तरह की सहायता उपलब्ध कराने को तैयार हैं।’ उन्होंने त्रासदी में जान-माल को हुए व्यापक नुकसान पर चिंता भी व्यक्त की है।


बता दें, इस साल केरल में सामान्य से अधिक बारिश होने से हजारों लोग बेघर हो गए हैं और कईयों को अपने जान-माल से हाथ धोना पड़ा है। मौसम विभाग ने यहां रेड अलर्ट जारी किया हुआ है। अभी भी एर्नाकुलम, पठानमथिट्ठा और आलप्पुषा में तेज बारिश की चेतावनी दी गई है। बारिश व बाढ़ की वजह से प्रदेश के करीब 7.24 लाख लोगों ने राहत शिविरों में शरण ली हुई है। प्रदूषित जल और संक्रमण के चलते बीमारियां भी प्राण घातक रूप ले रही हैं। गौरतलब है कि 8 अगस्त से लगातार घनघोर बारिा के चलते केरल राज्य बीती एक सदी में सबसे खतरनाक बाढ़ का सामना कर रहा है। तीन सेनाएं, तटरक्षक बल व एनडीआरएफ समेत तमाम सरकारी एजेंसिया युद्धस्तर पर राहत और बचाव मिशन चला रही हैं।

Read more: 24 से शुरु होगा राजस्थान गौरव यात्रा का तीसरा चरण