news of rajasthan
बाल दिवस 2018
news of rajasthan
बाल दिवस 2018

आज बच्चों का पर्व बाल दिवस है। आज ही देश के पहले प्रधानमंत्री पं.जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिवस एवं उनकी 129वीं जयंती भी है। बच्चे प्यार ने उन्हें चाचा नेहरू कह कर पुकारा करते थे। उन्हें भी बच्चों से खासा लगाव रहा इसलिए उनके जन्मदिवस को ‘बाल दिवस’ के रुप में बच्चों को ही समर्पित कर दिया जो भारत का एक राष्ट्रीय त्योहार है। इस खास दिन पर राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने बच्चों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।


बाल दिवस के पीछे भी एक अलग कहानी कही जाती है। संयुक्त राष्ट्र ने 1954 में 20 नवम्बर को बाल दिवस के तौर पर मनाने का ऐलान किया था। यही वजह है कि आज भी कई देशों में बाल दिवस 20 नवम्बर को ही मनाया जाता है। 1964 से पहले तक भारत में भी इसी तिथि को बाल दिवस सेलिब्रेट किया जाता रहा लेकिन 27 मई, 1964 को पं.जवाहरलाल नेहरू के निधन के बाद से उनके जन्मदिन यानी 14 नवम्बर को बाल दिवस के रूप में मनाने का सर्वसहमति से फैसला लिया गया। कई देश ऐसे भी हैं जो 1 जून को बाल दिवस मनाते हैं।

प्रदेश सहित देशभर में बच्चों को समर्पित यह खास दिन खास तौर पर स्कूलों में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। यहां बच्चों को फिल्म दिखाने से लेकर पार्टी, सैर-सपाटा और गिफ्ट तक बांटे जाते हैं। बच्चों के लिए ड्रामा और प्रश्नोतरी कार्यक्रम भी आयोजित होते हैं।

Read more: ‘पहले आप, पहले आप’ की चुनावी रणनीति पर बिसात बिछा रही कांग्रेस