milk

वैश्विक मुद्दों पर काम करने वाले संयुक्त राष्ट्र संघ की माने तो भारत अगले दस साल के अंदर चीन को पीछे छोड़ दुनिया का सबसे ज़्यादा जनसँख्या वाला देश बन जायेगा। इस समय भारत 1.34 अरब की जनसँख्या के साथ दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा देश है। वहीँ चीन 1.41 अरब की जनसँख्या के साथ पहले नंबर पर है। लेकिन दस साल बाद भारत शीर्ष पर पहुँच जायेगा। हालांकि आने वाले दस सालों में भारत में बढ़ती जनसँख्या के साथ उत्पादन का क्षेत्र भी बढ़ेगा। संयुक्त राष्ट्र संघ के साथ ही संयुक्त राष्ट्र और आर्थिक सहयोग एवं विकास संगठन (ओईसीडी) की एक अन्य रिपोर्ट यह कहती है की आगामी दस साल के अंदर ही भारत दुनिया का सबसे ज़्यादा दूध का स्थायी उत्पादन करने वाला देश भी बन जायेगा। फिलहाल भारत दूध के कुल वैश्विक उत्पादन के 18% उत्पादन के साथ दुनिया में पहले स्थान पर है। अगले दस साल में भारत इस स्थान पर स्थायी रूप से काबिज़ हो जायेगा।

दुग्ध उत्पादन बाद जायेगा 42% तक:

ओईसीडी और संयुक्त राष्ट्र के के एग्रीकल्चर आउटलुक 2017-2026 के अनुसार भारत अगले दस साल में दुग्ध के स्थायी उत्पादन में नंबर वन हो जायेगा। यहाँ 2026 तक दूध उत्पादन में 42% की वृद्धि होगी। भारत के बाद यूरोपियन संघ दुसरे नम्बर का उत्पादक रहेगा।

गेहूं और चावल का उत्पादन भी बढ़ेगा:

संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट के मुताबिक अगले एक दशक में दुनिया की आबादी 7.3 अरब से बढ़कर 8.2 अरब से ज़्यादा हो जाएगी। इस आबादी में सबसे ज़्यादा 56% की बढ़ोतरी भारत और उप-सहारा अफ़्रीकी देशों में होगी। लेकिन इन दस सालों में इन्हीं क्षेत्रों में तपादन में बंपर बढ़ोतरी होगी। दूध के साथ ही भारत में गेहूं और चावल में भी 16% की वृद्धि होगी।