news of rajasthan

news of rajasthan

स्वतंत्रता दिवस समारोह-2018 के अवसर पर 15 अगस्त को प्रदेश के 29 जिलों में मंत्री एवं राज्य मंत्री, दो जिलों में जिला कलक्टर एवं भीलवाड़ा जिले में सरकारी मुख्य सचेतक राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। किस मुख्यालय पर कौन झंडारोहण करने वाला है, उसकी लिस्ट इस प्रकार से है।

  • गृह मंत्री गुलाब चन्द कटारिया -उदयपुर
  • जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री नन्दलाल मीणा – प्रतापगढ़
  • ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री राजेंद्र राठौड़ – चूरू
  • चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री कालीचरण सराफ – कोटा
  • कृषि मंत्री प्रभुलाल सैनी – बारां
  • वन मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर – जोधपुर
  • सार्वजनिक निर्माण मंत्री युनूस खान – नागौर
  • जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री सुरेन्द्र गोयल – पाली
  • उद्योग मंत्री राजपाल सिंह शेखावत – टोंक
  • जल संसाधन मंत्री डॉ. रामप्रताप – हनुमानगढ़
  • उच्च शिक्षा मंत्री किरण माहेश्वरी – राजसमंद
  • सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अरुण चतुर्वेदी – दौसा
  • सामान्य प्रशासन मंत्री हेमसिंह भडाना – अलवर जिला मुख्यालय
  • सहकारिता मंत्री अजय सिंह – बीकानेर
  • स्वायत्त शासन मंत्री श्रीचन्द कृपलानी – चित्तौड़गढ़
  • श्रम मंत्री डॉ. जसवन्त सिंह – करौली
  • खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री बाबूलाल वर्मा – बूंदी
  • राजस्व एवं उपनिवेशन राज्यमंत्री अमराराम – बाड़मेर
  • पर्यटन राज्यमंत्री कृष्णेन्द्र कौर दीपा – भरतपुर
  • शिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी – अजमेर
  • देवस्थान राज्यमंत्री राजकुमार रिणवां – झुंझुनूं
  • महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री अनिता भदेल – सवाई माधोपुर
  • खान राज्य मंत्री सुरेन्द्र पाल सिंह – श्रीगंगानगर जिला मुख्यालय
  • ऊर्जा राज्य मंत्री पुष्पेन्द्र सिंह – जालोर जिला मुख्यालय
  • गोपालन राज्य मंत्री ओटाराम देवासी – सिरोही
  • पंचायतीराज राज्य मंत्री धनसिंह रावत – बांसवाड़ा
  • चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राज्य मंत्री बंशीधर – सीकर
  • जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी राज्य मंत्री सुशील कटारा – डूंगरपुर
  • जनजाति क्षेत्रीय विकास राज्य मंत्री कमसा मेघवाल – जैसलमेर एवं
  • सरकारी मुख्य सचेतक कालूलाल गुर्जर – भीलवाड़ा जिला मुख्यालय।
  • इसके अतिरिक्त धौलपुर एवं झालावाड़ जिला मुख्यालय पर जिला कलक्टर झण्डारोहण करेंगे।

Read more: नारी शक्ति सम्मान समारोह 10 को, 101 महिलाएं होंगी सम्मानित