news of rajasthan
गजानंद शर्मा (फोटो) की पत्नी मखनी देवी।
news of rajasthan
गजानंद शर्मा (फोटो) की पत्नी मखनी देवी।

36 साल पहले जयपुर का एक 33 वर्षीय युवक पाक से लापता हो गया था। इस युवक का नाम है गजानंद शर्मा। 4 माह पहले पता चला कि गजानंद पाकिस्तान की जेल में बंद है। अब गजानंद की उम्र 69 वर्ष हो गई है। खुशी की बात यह है कि गजानंद को स्वतंत्रता दिवस से दो दिन पहले यानि 13 अगस्त को लाहौर की लखपत जेल से आजादी मिल जाएगी। देश के विदेश राज्य मंत्री वीके सिंह ने यह जानकारी दी है। इस रिहाई के बाद पिछले 5 साल से पाकिस्तान की जेल में बंद बूंदी के जुगराज भील की रिहाई के प्रयास भी तेज हो गए हैं। उनके भी जल्दी रिहा होने के आसार हैं।

गजानंद जयपुर में फतेहराम का टीबा, नाहरगढ़ का रहने वाला है। वह 1982 में लापता हो गया था। इसी साल अप्रैल माह के अंत में जब पाक से उनके भारतीय नागरिक होने संबंधी दस्तावेज सत्यापन के लिए राजस्थान के गृह विभाग में आए तब उनके जेल में बंद होने की जानकारी मिली। पाक दस्तावेजों के मुताबिक गजानंद पर फॉरेनर्स एक्ट में केस दर्ज था। वह पाकिस्तान में बिना ट्रेन टिकट के पकड़ा गया था।

विदेश राज्य मंत्री सिंह ने गजानंद शर्मा के पुत्र मुकेश और पत्नी मखनी देवी को आश्वस्त किया कि 13 अगस्त को गजानंद पाक जेल से रिहा हो रहा है। इसके बाद तीन-चार दिन दूतावास की कार्रवाई पूरी करने में लगेंगे। इसके बाद वह अपने घर आ सकेगा।

Read more: आज थम जाएंगे राजस्थान गौरव यात्रा के पहिए, 15 के बाद फिर से होगा आगाज़