news of rajasthan
four years of the Raje government, the development work of 800 crore has been done in the Ajmer North.

वसुंधरा राजे के नेतृत्व वाली वर्तमान राजस्थान सरकार ने हाल ही 13 दिसंबर को अपने कार्यकाल के 4 साल सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिए हैं। अजमेर सहित प्रदेश में सुराज के चार साल में जमकर विकास कार्य हुए हैं। प्रदेश के शिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में पिछले चार साल में 800 करोड़ रुपए के विकास कार्य करवाए गए हैं। उन्होंने कहा कि करीब 252 करोड़ रुपए की लागत से बनने जा रहा एलिवेटेड रोड एक ऐतिहासिक शुरूआत है। इससे अजमेर शहर को ट्रैफिक जाम से मुक्ति मिल जाएगी। शिक्षा राज्यमंत्री ने आगे कहा कि शहर को 1947 करोड़ रुपए की स्मार्ट सिटी योजना के काम होने के बाद नए पंख लग जाएंगे। मंत्री देवनानी ने अजमेर में चार साल के कार्यकाल की उपलब्धियां बताते हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह बात कही।

news of rajasthan
                           राजे सरकार के चार साल में 800 करोड़ के विकास कार्य हुए अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में.

किशनगढ़ एयरपोर्ट के लिए प्रथम चरण में 161 करोड़ किए खर्च

शिक्षा राज्यमंत्री देवनानी ने कहा कि लंबे समय से चली आ रही किशनगढ़ एयरपोर्ट की मांग भी हमारी सरकार के प्रयासों से पूरी हो गई है। उन्होंने कहा कि किशनगढ़ में हवाई अड्डा प्रारंभ हो चुका है। एयरपोर्ट पर प्रथम चरण में 161 करोड़ की लागत के कार्य करवाएं हैं। मंत्री ने बताया कि माकड़वाली में विवेकानंद मॉडल स्कूल का निर्माण होकर सत्र 2017-18 में विधिवत संचालन प्रारंभ हो गया है। इस पर लगभग 7 करोड़ रूपए खर्च किए गए हैं। आनासागर झील पर तीन चरणों में 27 करोड़ की लागत से पाथ-वे का निर्माण करवाया जा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि खेल प्रतिभाओं के लिए 01 करोड़ की लागत से इंडोर खेल स्टेडियम का निर्माण भी प्रगति पर है।

news of rajasthan
four years of the Raje government, the development work of 800 crore has been done in the Ajmer North.

क्षेत्र में 149 करोड़ से विद्युतीकरण सुधार के कार्य होगें: मंत्री देवनानी ने बताया कि अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में 149 करोड़ की राशि से क्षेत्र में विद्युतीकरण सुधार के कार्य होगें जिसमें क्षेत्र की 52 करोड़ की राशि से 14 प्रमुख सड़कों से ओवरहेड विद्युत लाइनों को भूमिगत केबल में बदलने का कार्य तथा विद्युत व्यवस्था सुधार हेतु 36 करोड़ की राशि से 07 नए जीएसएस का निर्माण करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सड़कों का निर्माण व सुदृढीकरण के लिए 61 करोड़ से अधिक की राशि से क्षेत्र में सड़कों का निर्माण करवाया जा रहा है। सुभाष उद्यान को कल्चरल पार्क के रूप में विकसित किया जायेगा। इस पर कुल 8.31 करोड़ रूपये की लागत आएगी। देवनानी ने आगे कहा कि पंचशील, रामनगर, वैशालीनगर, माकड़वाली व कोटड़ा क्षेत्र में नए स्वास्थ्य केन्द्रों का निर्माण करवाया गया है जिस पर 9 करोड रूपये की लागत आई है।

Read More: सीएम वसुंधरा राजे ने धौलपुर को दी हजारों-करोड़ की कई बड़ी सौगातें

117 करोड़ लागत की पेयजल योजना से लोगों को मिली बड़ी राहत: शिक्षा राज्यमंत्री देवनानी ने कहा कि अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में आमजन को पेयजल उपलब्ध कराने के लिए 117 करोड़ की लागत से नई पेयजल व्यवस्था की गई है जिससे क्षेत्र के लोगों ने राहत महसूस की है। 5 करोड़ से नई पाईप लाईन पूर्ण करवायी गई तथा 2.28 करोड़ लागत की मदार क्षेत्र की योजना प्रक्रियाधीन है। उन्होंने कहा कि 8.9 करोड़ से अजयसर, खरेखड़ी, हाथीखेड़ा की पेयजल योजना से आपूर्ति प्रारम्भ हो गयी है। अमृत व स्मार्ट सिटी योजना में पेयजल योजनाओं हेतु 59 करोड़ के कार्य प्रक्रियाधीन है। देवनानी ने आगे कहा कि 8 करोड़ की नई पाईप लाईन का कार्य प्रक्रियाधीन तथा 22 करोड़ की लागत से 02 नए स्टोरेज टैंक का निर्माण प्रगति पर है। हृदय योजना में 40 करोड़ की लागत से सुभाष उद्यान, हेरिटेज वॉक-वे, जयपुर रोड़ सौंदर्यकरण कार्य प्रगति पर है। उन्होंने आगे कहा कि पुष्कर घाटी में पर्यटन केंद्र के रूप में महाराणा प्रताप स्मारक का निर्माण करवाया गया है। इसके निमार्ण पर 6 करोड़ रूपए खर्च किए गए हैं।