news of rajasthan
Exhibition of 147 artists from Rajasthan to be held in Mumbai from June 26.

प्रदेश के बड़ी संख्या में कलाकारों के चित्रों की प्रदर्शनी 26 जून से मुंबई के जहांगीर आर्ट गैलरी में आयोजित की जाएगी। इसमें कला प्रेमियों को चित्रकारों द्वारा अपनी बेहतरीन पेंटिंग्स को अपने रंगों में बयां करने की ख़ूबसूरती देखने को मिलेगी। राजस्थान ललित कला अकादमी द्वारा 147 कलाकारों के चित्रों की प्रदर्शनी 26 जून से 2 जुलाई, 2018 तक मुंबई में आयोजित की जा रही है। प्रदर्शनी का उद्घाटन महाराष्ट्र के खेल एवं युवा मामलात, कला एवं संस्कृति मंत्री, विनोद श्रीधर तावडे 26 जून को सायं 5 बजे जहांगीर कला दीर्घा, मुम्बई में करेंगे। यह प्रदर्शनी 2 जुलाई, 2018 तक प्रातः 11 बजे से सायं 7 बजे तक दर्शकों के अवलोकनार्थ निःशुल्क खुली रहेगी।

news of rajasthan
File-Image: राजस्थान के 147 कलाकारों के चित्रों की प्रदर्शनी 26 जून से मुंबई में होगी आयोजित.

मिनिएचर, पेन्टिंग, ग्राफिक्स, मूर्तिशिल्प किए जाएंगे प्रदर्शित

अकादमी के अध्यक्ष डॉ. अश्विन एम. दलवी ने बताया कि इस प्रदर्शनी में उत्तम पाचरने, चैयरमैन, ललित कला अकादमी, नई दिल्ली विशिष्ट अतिथि होंगे। प्रदर्शनी में प्रदेश की समसामयिक कला धारा जिसमें मिनिएचर, पेन्टिंग, ग्राफिक्स, मूर्तिशिल्प प्रदर्शित किए जाएंगे। प्रदर्शनी में शाकिर अली (पद्मश्री, श्री अर्जुन प्रजापति (पद्मश्री), सर्वश्री चरन शर्मा, अशोक गौड़, अंकित पटेल, युगल किशोर शर्मा, शैल चोयल, अब्बास बाटलीवाला सहित राज्य के चयनित कलाकार अपनी-अपनी विधा के चित्र प्रदर्शित करेंगे।

Read More: आपातकाल में सेनानियों ने तकलीफें सहन करते हुए लोकतंत्र को जिन्दा रखा: मुख्यमंत्री राजे