news of rajasthan
Deliver the benefits of debt waiver plan to farmers before July 31: CM Raje.

राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सोमवार को झालावाड़ जिले के डग विधानसभा क्षेत्र में थीं। राजे ने यहां क्षेत्र के लोगों के साथ संवाद किया। इसके बाद मंगलवार को मुख्यमंत्री राजे बारां ​जिला में पहुंची। उन्होंने यहां बारां-अटरू विधानसभा क्षेत्र में जनसंवाद किया। इस दौरान क्षेत्र के लोगों की शिकायत पर मुख्यमंत्री राजे ने जिला प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी को निलंबित करने के ​निर्देश दिए। इसके तुरंत बाद ही राज्य सरकार ने एक आदेश जारी कर बारां के जिला शिक्षा अधिकारी, प्रारम्भिक शिक्षा राधेश्याम जाट को निलंबित कर दिया है। मंगलवार को जारी एक आदेश के अनुसार निलंबन काल में उनका मुख्यालय निदेशालय, माध्यमिक शिक्षा राजस्थान, बीकानेर में रहेगा।

news of rajasthan
File-Image: मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के निर्देश पर जिला प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी को किया निलंबित.

जनसंवाद के दौरान स्थानीय लोगों की शिकायत पर किया निलंबत

बता दें, मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से बारां-अटरू विधानसभा क्षेत्र के जनसंवाद के दौरान स्थानीय लोगों ने शिक्षा अधिकारी जाट के बारे में कार्य में लापरवाही बरतने और लम्बे समय तक बिना सूचना के मुख्यालय से अनुपस्थित रहने की शिकायत की थी। इस पर मुख्यमंत्री ने जाट को तत्काल प्रभाव से निलम्बित करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद शासन उप सचिव, माध्यमिक शिक्षा ने जाट के निलम्बन के आदेश जारी किए। मुख्यमंत्री राजे ने बुधवार को कोटा जिले के पीपल्दा विधानसभा क्षेत्र के लोगों से इटावा में जनसंवाद किया और क्षेत्र को करोड़ों लागत की कई सौगातें दी।

Read More: किसानों को समृद्ध बनाने के लिए आधुनिक नवाचारों एवं तकनीक से जोड़ना होगा: मुख्यमंत्री राजे