news of rajasthan
पुलिस मुख्यालय में डीजीपी के साथ टीम सदस्य।
news of rajasthan
पुलिस मुख्यालय में डीजीपी के साथ टीम सदस्य।

केन्द्रीय खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘हम फिट तो इंडिया फिट’ चैलेंज स्वीकार करने वालों की संख्या दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। हाल ही में मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे और उच्च शिक्षा मंत्री किरण माहेश्वरी ने भी इस चैलेंज को स्वीकार किया था। अब प्रधानमंत्री के इस फिटनेस चैलेंज को राजस्थान पुलिस महानिदेशक ओ.पी.गल्होत्रा ने अपने साथियों के साथ स्वीकारा है। उन्होंने अपने टीम साथियों के साथ रविवार को सुबह पुलिस मुख्यालय में व्यायाम किया और फेसबुक व ट्विटर @PoliceRajasthan अकाउंट पर पोस्ट व शेयर किया। बता दें, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 40 वर्ष से अधिक आयु के सभी आईएएस और आईपीएस अधिकारियों को फिटनेस चैलेंज स्वीकारने का आह्वान किया था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 40 वर्ष से अधिक आयु के सभी आईएएस और आईपीएस अधिकारियों को फिटनेस चैलेंज स्वीकारने करने के आह्वान पर राजस्थान पुलिस के अधिकारियों ने चैलेंज को स्वीकार किया है। – डीजीपी गल्होत्रा

उन्होंने कहा, ‘शारीरिक रूप से स्वस्थ व्यक्ति में स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है। हमारे शास्त्रों में भी निरोगी काया को पहला सुख बताया गया है। हमारा यह प्रयास है कि राजस्थान पुलिस के अधिकारी अधिक से अधिक फिट ओर स्वस्थ रहें। शारीरिक रूप से फिट रहके ही हम प्रदेश की जनता की और बेहतर सेवा कर सकते हैं।’

पुलिस महानिदेशक ने सभी जिला पुलिस अधीक्षकों को भी फिटनेस चेलेंज स्वीकार करने का आह्वान किया। उनके आह्वान पर सभी पुलिस अधीक्षकों ने भी अपने साथी पुलिस अधिकारियों के साथ व्यायाम किया और राजस्थान पुलिस के ट्विटर अकाउंट व फेसबुक पर पोस्ट भी किया।

पुलिस महानिदेशक ने पुलिस मुख्यालय में पदस्थापित भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों के साथ मुख्यालय स्थित जिम में व्यायाम किया। उनके साथ अतिरिक्त महानिदेशक सर्वश्री एनआरके रेड्डी, राजीव दासोत, पंकज कुमार सिंह, यू.आर. साहू, के.नरसिम्हा राव, भूपेंद्र कुमार दक, राजीव शर्मा, जंगा श्रीनिवास राव, डी.सी.जैन, ए.पोनूचामी, हेमन्त प्रियदर्शी, गोविन्द गुप्ता, महानिरीक्षक पुलिस सर्वश्री बीजू जार्ज जोसेफ, संजीब नार्जारी, वी.के.सिंह, बी.एल.मीणा, हरिप्रसाद शर्मा, महेंद्र चौधरी सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने भी जिम में व्यायाम और योग केन्द्र में योग किया।

Read more: ‘हम फिट तो इंडिया फिट’ की मुहीम में शामिल हुई किरण माहेश्वरी, जारी किया फिटनेस वीडियो