देशहित सर्वोपरि
देशहित सर्वोपरि

राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने स्वतंत्रता दिवस के दिन राजधानी जयपुर के बड़ी चौपड़ पर ध्वजारोहण करने के साथ-साथ प्रदेशवासियों को सम्बोधित किया। मुख्यमंत्री राजे ने प्रदेशवासियों से देश और प्रदेश के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाकर अपना योगदान देने के लिए कहा। मुख्यमंत्री राजे ने कहा कि देशहित हमारे लिए सर्वप्रमुख होना चाहिए। अपने स्वार्थों को परे रखकर देशहित को सर्व्प्रमुखता देनी चाहिए।

वर्ष 2022 तक बनाना है बुराइयों से मुक्त भारत

मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने जनता से आह्वान करते हुए कहा कि हम सबको वर्ष 2022 तक भ्रष्टाचार, आतंकवाद, साम्प्रदायिकता, गरीबी, जातिवाद जैसी बुराइयों से मुक्त भारत के नवनिर्माण के लिए एकजुट होना है। 2022 तक सपनों का भारत बनाने में हर भारतीय को अपना योगदान देना होगा। मुख्यमंत्री राजे ने कहा कि सबका साथ और सबका विकास की भावना से प्रेरित होकर सरकार ने काम किया है। इस ध्येय को ध्यान में रखकर राजस्थान का सर्वांगीर्ण विकास किया है। यदि हम पूरी लगन के साथ जुट जाएं तो यह निश्चित है कि हम अपने लक्ष्य में कामयाब होंगे।

नवभारत के निर्माण का लिया संकल्प

स्वाधीनता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण के बाद उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने लोगों को नवभारत निर्माण का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि आजादी का यह दिन हमारे लिये सबसे बड़ा पर्व है। आज का दिन हमें स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान की याद दिलाते हुए नये लक्ष्य निर्धारित करने की प्रेरणा देता है।

प्रधानमन्त्री मोदी के नेतृत्व में रचा इतिहास

मुख्यमंत्री राजे ने कहा कि भारत ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में गौरवशाली इतिहास रचा है। आज पूरी दुनिया में भारत के विकास की मिसाल दी जा रही है। राजस्थान सरकार सभी 36 कौमों को साथ लेकर चल रहे हैं। अपने सम्बोधन के अंत में मुख्यमंत्री राजे ने प्रदेश की जनता को स्वच्छ भारत अभियान में भागीदारी निभाने की अपील की।