महिलाओं के सम्मान में
महिलाओं के सम्मान में

जो कांग्रेस सरकार राजस्थान में विधानसभा चुनावों से पहले कहती थी। राजस्थान में आए दिन महिलाओं पर अत्याचार हो रहा है। उसी कांग्रेस की सरकार में को राजस्थान में आज 98 दिन हो चुके हैं। दो दिन बाद सौ दिन भी पूरे हो जायेंगे। तो…! तो क्या ऐसा आप सोच रहे हैं, वैसा कुछ नहीं हुआ। हाँ…! जो कांग्रेस नारा देती थी न कि “महिलाओं के सम्मान में कांग्रेस मैदान में !!! आज उसी कांग्रेस सरकार की नाक नीचे आये दिन, प्रतिदिन प्रदेश की महिलाओं, बालिकाओं एवं लड़कियों के साथ। अत्याचार, बलात्कार, दुष्कर्म, हिंसा एवं लूट-पाट हो रही हैं। कांग्रेस की 100 से भी कम दिन की सरकार में अब तक 100 से भी ज़्यादा ऐसे मामले सामने आ चुके हैं। जिनमें राजस्थान की महिलाओं से साथ ऐसा कुकर्म या दुर्व्यवहार हुआ है। और कई मामलों में तो ख़ुद कांग्रेस के नेता या कार्यकर्ता भी शामिल हैं।

राजस्थान का ऐसा कोई जिला नहीं बचा जहाँ दुष्कर्म नहीं हुआ हो

राजस्थान में 33 जिले हैं। पिछले 98 दिन में ऐसा कोई जिला नहीं बचा जहाँ इन 33 जिलों में कहीं न कहीं। किसी न किसी महिला, लड़की या बालिका के साथ दुष्कर्म नहीं हुआ हो। कांग्रेस सरकार की इस उपलब्धि को आप आये दिन अख़बारों में पढ़ सकते हो। टीवी पर देख सकते हो। और समाचारों में सुन सकते हो। लेकिन जो कांग्रेस रजस्थान की सत्ता हथियाने के लिए जनता से झूठ बोल सकती है। उसे इन सब से क्या फ़र्क पड़ता है। क्या फ़र्क पड़ता है कि किसी माँ का मान गया हो। क्या फ़र्क पड़ता है कि किसी की बहन की आबरू गयी हो। क्या फ़र्क पड़ता है कि किसी की मासूम नाबालिग बेटी की इज्जत के साथ-साथ उसकी रूह को भी लूट लिया गया हो। कुछ फ़र्क नहीं पड़ता साहब। कांग्रेस को सत्ता मिल गयी। अब आप उनका कुछ नहीं बिगाड़ सकते हो।

कांग्रेस की तो महिला भी एक महिला कि इज्ज़त करना नहीं जानती

राजस्थान में सरकार बनाने के साथ ही। कांग्रेसी नेताओं में अहंकार और सत्ता की ख़ुमारी चढ़ने लगी। पहले खेल मंत्री श्री अशोक चांदना “जी” ने सरकारी जेईएन को तमाचा मार दिया। फिर 17 मार्च 2019 को तो कांग्रेस नेता, विधायक व पूर्व कांग्रेस नेता व मंत्री महिपाल की बेटी। दिव्या मदेरणा ने तो नया रिकॉर्ड बना दिया। दरअसल जोधपुर, ओसियां से कांग्रेस विधायक दिव्या मदेरणा ने क्षेत्र की कई पंचायतों में। जीत का आभार जताने के लिए धन्यवाद सभा की थी। उसी कर्म में खेतासर गांव में धन्यवाद सभा के दौरान हिला सरपंच चंदू देवी। स्वागत के बाद मंच पर रखी हुई कुर्सी पर बैठ गयीं। तो राजकुमारी दिव्या मदेरणा को उनका अपने बराबर में बैठना राज नहीं आया। फिर क्या…! विधायक दिव्या जी ने तुरंत उन्हें कुर्सी से उठा दिया और निचे फ़र्श पर बैठे का हुकुम दे डाला।

Read More: महिला सम्मान में पिता से एक कदम आगे कांग्रेस MLA दिव्या मदेरणा