news of rajasthan
राजस्थान उपचुनाव
news of rajasthan
राजस्थान उपचुनाव

राजस्थान में 2 लोकसभा और एक विधानसभा सीट पर हुए उपचुनावों में कांग्रेस ने जीत हासिल की है। प्रदेश में अलवर और अजमेर लोकसभा और मांडलगढ़ भीलवाड़ा विधानसभा सहित 3 सीटों के लिए 29 जनवरी को उपचुनाव हुए थे। आज आए परिणामों के अनुसार कांग्रेस के प्रत्याशियों ने तीनों सीटों पर अपना कब्जा जमाया है। परिणामों के अनुसार, राजस्थान उपचुनाव में अजमेर लोकसभा सीट से कांग्रेस के रघु शर्मा ने भारतीय जनता पार्टी के रामस्वरूप लांबा को हराया है। अलवर लोकसभा सीट से डॉ. करण सिंह यादव विजयी हुए हैं जिन्होंने डॉ. जसवन्त सिंह यादव को मात दी। इसी प्रकार, मांडलगढ़ विधानसभा सीट पर हुए त्रिकोणीय मुकाबले में कांग्रेस के विवेक धाकड़ ने भाजपा के शक्तिसिंह हाडा को हराया। कांग्रेस के बागी गोपाल मालवीय तीसरे नंबर पर रहे।

राजस्थान उपचुनाव का परिणाम कुछ इस प्रकार रहा …

अजमेर लोकसभा क्षेत्र :-
रघु शर्मा (कांग्रेस), वोट- 611514
रामस्वरूप लांबा (भाजपा), वोट- 527100
अलवर लोकसभा क्षेत्र :-
डॉ. करण सिंह यादव (कांग्रेस), वोट- 642416
डॉ. जसवन्त सिंह यादव (भाजपा), वोट- 445920
मांडलगढ़ विधानसभा क्षेत्र :-
विवेक धाकड़ (कांग्रेस), वोट- 70146
शक्तिसिंह हाडा (भाजपा) वोट- 57170
गोपाल मालवीय (निर्दलीय) वोट- 40470

read more: दहेज में आए 1.51 लाख रूपए लौटाकर दुल्हा बोला ‘दहेज बंद कीजिए और इन रूपयों से शौचालय बनवाएं’