news of rajasthan
मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे
news of rajasthan
मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे

मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने अपने सवाई माधोपुर दौरे के दौरान यहां की खण्डार विधानसभा क्षेत्र को 147 करोड़ रूपए के विकास कार्यों का तौहफा दिया है। इन विकास कार्यों के तहत उन्होंने यहा कई लोकपर्ण व शिलान्यास किए। मुख्यमंत्री राजे बुधवार को सवाई माधोपुर के तीन दिवसीय दौरे पर यहां पहुंची थी। उन्होंने यहां सबसे पहले चौथ का बरवाड़ा में 15.91 करोड़ रूपए की लागत से 132 केवी जीएसएस का लोकार्पण किया। इसके अलावा करीब 115 करोड़ के अन्य विकास कार्यों का उद्घाटन किया। साथ ही मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने 30 करोड़ से ज्यादा की लागत के अन्य निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया।

इन विकास कार्यों का हुआ लोकार्पण

• चौथ का बरवाड़ा में 132 केवी जीएसएस का लोकार्पण। लागत: 15.91 करोड़ रूपए
• शिवाड़ से चौथ का बरवाड़ा होते हुए सवाई माधोपुर तक सड़क निर्माण। लागत: 91.32 करोड़ रूपए
• चौथ का बरवाड़ा में देव नारायण छात्रावास भवन निर्माण। लागत: 2.34 करोड़ रूपए
• लहसोड़ा में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन निर्माण। लागत: 1.30 करोड़ रूपए
• रूपारेल में एनिकट निर्माण। लागत 1.18 करोड़ रूपए
• ढील नदी पर चौथ का बरवाड़ा में एनिकट का लोकार्पण। लागत: 3.64 करोड़ रूपए।

इन निर्माण कार्यों का हुआ शिलान्यास

• ढील बांध व नहरों के जीर्णोद्धार कार्यों का शिलान्यास। लागत: 21.69 करोड़ रूपए।
• खण्डार महाविद्यालय के भवन निर्माण का शिलान्यास। लागत: 6 करोड़ रूपए
• चौथ का बरवाड़ा में पंचायत समिति भवन के निर्माण कार्य का शिलान्यास। लागत: 2.40 करोड़ रूपए
• चौथ का बरवाड़ा में तहसील भवन के निर्माण कार्य का शिलान्यास। लागत: 2.7 करोड़ रूपए
• खण्डार के कोसरा में 33 केवी जीएसएस की घोषणा।

यह घोषणाएं भी की

• बालेर में 35.5 करोड़ रूपए की लागत से 132 केवी का जीएसएस स्थापित होगा।
• कोसरा में 2 करोड़ रूपए की लागत से 33 केवी का जीएसएस लगेगा।
• चौथ का बरवाड़ा में 16.5 करोड़ रूपए की लागत से देवनारायण आवासीय विद्यालय का निर्माण होगा।
• चौथ का बरवाड़ा में 9 करोड़ रूपए की लागत से एमडीआर 111 का निर्माण होगा।
• गौरव पथ के चौथे चरण में 8 करोड़ रूपए की लागत से सड़कें बनेंगी।
• शिवाड़ मंदिर- 50 लाख रूपए के विकास कार्य होंगे।
• ग्राम क्यारदाकला में 55.32 लाख रूपए, सिंगोर कला में 43.15 लाख रूपए, मेई कला में 36.55 लाख रूपए तथा वीरपुर में 39.02 लाख रूपए की पेयजल परियोजनाएं।

read more: अधिक सामान लेकर ट्रेन में चढ़ना पड़ेगा भारी, लगेगा 6 गुना तक जुर्माना