news of rajasthan
मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे का बधाई संदेश

आज विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस है। इसी उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने राजस्थान के निवासियों को विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस पर हार्दिक बधाई दी हैं। अपने बधाई संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा, ‘यह दिन उपभोक्ता के हक की आवाज उठाने और उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक बनाने के लिए मनाया जाता है। वर्तमान प्रतिस्पर्धी युग में उपभोक्ता को अधिक सजग रहने की आवश्यकता है।’

उपभोक्ता अपने अधिकारों के प्रति सजग रहें: राजे

राजे ने कहा कि राजस्थान सरकार उपभोक्ता के अधिकारों का ख्याल रखने के लिए संकल्पित है। उपभोक्ताओं के हितों के संरक्षण के लिए कई स्वयंसेवी संस्थाएं और उपभोक्ता मंच उल्लेखनीय कार्य कर रहे हैं, लेकिन यह हम सबकी जिम्मेदारी है कि हम स्वयं सचेत रहें और हर व्यक्ति को इन अधिकारों के प्रति जागरूक करें।

सीआरपीएफ जवानों की शहादत पर संवेदना

मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने छत्तीसगढ़ के सुकमा में हुए नक्सली हमले में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवान लक्ष्मण सहित अन्य सभी बहादुर जवानों की शहादत पर संवेदना व्यक्त की है। साथ ही ईश्वर से दिवंगतों की आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को यह आघात सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री राजे ने कहा कि अलवर जिले के निवासी श्री लक्ष्मण तथा अन्य जवानों की शहादत से देश एवं प्रदेश का नाम गर्व से ऊंचा हुआ है। उनकी शहादत से आने वाली पीढ़ी को देशसेवा के लिए अपना सर्वस्व समर्पित करने की प्रेरणा मिलेगी।

read more: सबको जोड़कर विकास करने में हमारा विश्वास-मुख्यमंत्री