news of rajasthan
सवाई माधोपुर में गंगापुर सिटी में लोकार्पण करते हुए मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे।
news of rajasthan
सवाई माधोपुर में गंगापुर सिटी में लोकार्पण करते हुए मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे।

प्रदेश की मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे का 3 दिवसीय सवाई माधोपुर दौरा खत्म हो चुका है। पहले दो दिन मुख्यमंत्री ने जिले के खण्डार और बामनवास विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया। दौरे के अंतिम दिन मुख्यमंत्री राजे गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र पहुंची और यहां जनसंवाद किया। इस दौरान मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने क्षेत्र को 77 करोड़ रूपए के विकास कार्यों की सौगात देते हुए कई योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। उन्होंने यहां करीब 54 करोड़ की लागत के लोकार्पण व 20 करोड़ रूपए के शिलान्यास किए। आइए जानते हैं उनके बारे में …

इन योजनाओं का हुआ लोकार्पण

  • गंगापुर सिटी में 220 केवी जीएसएस का लोकार्पण। लागत: 41.43 करोड़ रूपए
  • मच्छीपुरा में देवनारायण बालिका आवासीय विद्यालय एवं छात्रावास भवन का लोकार्पण। लागत: 9.67 करोड़ रूपए
  • वजीरपुर उपखण्ड कार्यालय भवन का लोकार्पण। लागत: 2 करोड़ रूपए
  • वजीरपुर में ही तहसील कार्यालय भवन का लोकार्पण। लागत: 1.75 करोड़ रूपए

इन योजनाओं का हुआ शिलान्यास

  • पुरानी नगर पालिका भवन पर प्रस्तावित कॉमर्शियल-कम-ऑफिस भवन का शिलान्यास। लागत: 8.74 करोड़ रूपए
  • राज्य सड़क निधि कोष से होने वाले सड़क विकास कार्यों का शिलान्यास। लागत: 7.04 करोड़ रूपए
  • 15 किमी लम्बी नई सड़क योजनाओं का शिलान्यास। लागत: 5.39 करोड़ रूपए
  • हिंगोटिया रोड स्थित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के भवन निर्माण कार्यों का शिलान्यास। लागत: 75 लाख रूपए

read more: सामने आने लगे हैं मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान के बेहतर परिणाम