news of rajasthan
तैयारियों का जायजा लेती मुख्यमंत्री।
news of rajasthan
तैयारियों का जायजा लेती मुख्यमंत्री।

मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने बुधवार को झुंझुनूं पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रस्तावित राजस्थान यात्रा की तैयारियों का खुद जायजा लिया। उन्होंने जिला मुख्यालय स्थित हवाई पट्टी के नजदीक बनाये जा रहे सभा स्थल को देखा और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। प्रधानमंत्री मोदी 8 मार्च को प्रदेश के झुंझुनूं जिले में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की विचारधारा को बढ़ावा देने के लिए आ रहे हैं। 8 मार्च को अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस है। साथ ही मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे का 65वां जन्मदिवस भी है।

news of rajasthan
अधिकारियों को निर्देश देतीं मुख्यमंत्री राजे। साथ में युनूस खान।

इससे पहले मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने झुंझुनूं हवाई पट्टी स्थित सभा भवन में मंत्रिमंडल के सदस्यों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं जिलास्तरीय अधिकारियों के साथ अब तक की गई तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने प्रधानमंत्री की सभा में आने वाले आमजन की सुविधाओं का ध्यान रखने के लिए निर्देश दिए। मुख्यमंत्री राजे ने पुलिस महानिदेशक ओपी गल्होत्रा, एडीजी कानून व्यवस्था एनआरके रेड्डी तथा अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ कानून व्यवस्था की भी समीक्षा की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे के साथ महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री अनिता भदेल, सार्वजनिक निर्माण मंत्री यूनुस खान, सांसद संतोष अहलावत, विधायक शुभकरण चौधरी, नरेन्द्र कुमार, जिला कलेक्टर दिनेश कुमार यादव, मुख्य सचिव एनसी गोयल, प्रमुख सचिव सार्वजनिक निर्माण आलोक व पुलिस अधीक्षक मनीष अग्रवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारीगण उपस्थित थे।

read more: सबको जोड़ने का काम करना समाज में सबसे महत्वपूर्ण कार्य- मुख्यमंत्री राजे