news of rajasthan
मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे को ओढ़नी ओढ़ाती एक ग्रामीण महिला।
news of rajasthan
मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे को ओढ़नी ओढ़ाती एक ग्रामीण महिला।

कांग्रेस को स्वयं पर भरोसा नहीं था। यही वजह है कि करीब प्रदेश में 50 वर्षों तक शासन करने के बाद भी उन्होंने कभी कोई यात्रा नहीं निकाली। हमारी भाजपा सरकार द्वारा किए गए कार्यों पर हमें विश्वास है, इसलिए हम राजस्थान गौरव यात्रा निकाल रहे हैं। यह कहना है मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे का। मुख्यमंत्री राजे आज सुंधा माता (रानीवाड़ा) में गौरव रथ यात्रा को आम सभा को संबोधित कर रही थी। उन्होंने जन सभा में उपस्थित लोगों से कहा कि आप लोगों का यही विश्वास हमें प्रगति पथ पर आगे बढ़ते रहने के लिए प्रेरित करता है। विकास रथ पर विराजमान अपना राजस्थान काफी आगे बढ़ चुका है और मैं आप सभी को विश्वास दिलाती हूं कि अब यह राजस्थान कभी पीछे मुड़कर नहीं देखेगा।

रानीवाड़ा में हुए 250 करोड़ के लोकार्पण व शिलान्यास

मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने लोगों से कहा कि आपको जानकर हर्ष होगा, रानीवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में पिछले साढ़े 4 सालों में करीब 1 हजार 900 करोड़ रुपये के विकास कार्य हो चुके हैं। 250 करोड़ रुपए के अतिरिक्त विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास आज कर दिया है।

विकास कार्यों की पुस्तिका का विमोचन

मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने सुंधा माता जनसभा के दौरान प्रधानमंत्री आवासीय योजना, शुभशक्ति, स्वच्छ भारत सहित कई योजनाओं के तहत जरूरतमंदों को लाभान्वित किया। साथ ही विकलांग भाई-बहनों को स्कूटी भेंटकर रानीवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में हुए विकास कार्यों पर आधारित पुस्तिका का विमोचन भी किया।

Read more: भाजपा को फिर मौका मिला तो देश का सबसे विकसित राज्य होगा राजस्थान