news of rajasthan
मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे, राजस्थान
news of rajasthan
मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे, राजस्थान

मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे की राजस्थान गौरव यात्रा की जोधपुर संभाग के दूसरे चरण का आज चौथा दिन है। शुक्रवार को रथ यात्रा जालौर जिले में थी। आज रथ यात्रा बाड़मेर जिले का दौरा करेगी। यहां मुख्यमंत्री राजे स्वागत सभा सहित आम सभाओं को संबोधित करेंगी। आज के प्रस्तावित कार्यक्रम में कुल 3 आज सभाओं सहित स्वागत सभाएं होनी है। आज यात्रा की शुरुआत जालौर से सुबह 9 बजे से हो चुकी है। मुख्यमंत्री राजे सबसे पहले हैलीकॉप्टर द्वारा जालौर उतरेंगी और यहीं से यात्रा का शुभारंभ होगा।

मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे सबसे पहले रथ यात्रा लेकर गुढ़ामलानी पहुंचेगी। यह पर आम सभा पहले से प्रस्तावित है। यहां से गौरव यात्रा दोपहर एक बजे चौहटन और 2:30 बजे बाड़मेर पहुंचेगी। उक्त दोनों स्थानों पर मुख्यमंत्री राजे आम जन को संबोधित करेंगी।

news of rajasthan
राजस्थान गौरव यात्रा के आज के प्रस्तावित कार्यक्रमों की सूची

जोधपुर संभाग में 24 अगस्त से शुरु हुआ राजस्थान गौरव यात्रा का 7 दिवसीय सफर 2 सितम्बर तक दो चरणों में चलेगा। इस दौरान रथ यात्रा संभाग के 6 जिलों से होकर गुजरेगी। यात्रा का पहला चरण 24 व 25 अगस्त को हुआ था जिसमें जोधपुर जिले को कवर किया जा चुका है। पूरे संभाग के भ्रमण के दौरान वसुन्धराजी की गौरव यात्रा कुल 1285 किमी. का सफर तय करेगी और 32 विधानसभाओं से होकर गुजरेगी। इस दौरान 20 जनसभाएं और 51 स्वागत सभाएं होना प्रस्तावित है।

Read more: कांग्रेस को स्वयं पर भरोसा नहीं, इसलिए 50 सालों में भी नहीं निकाली कोई यात्रा: मुख्यमंत्री