news of rajasthan
आम सभा में लोगों से मिलती मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे।
news of rajasthan
आम सभा में लोगों से मिलती मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे।

मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने सुमेरपुर की जनता को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने 5 साल में विकास के वो काम करने के प्रयास किये हैं जो कांग्रेस 50 सालों में नहीं कर पाई। लेकिन गुजरात की भाजपा सरकार ने जो विकास 22 साल में किया, वह यहां पांच साल में कैसे संभव हो सकता है। बात गुजरात की ही नहीं, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की भी है। वहां भाजपा को लगातार मौका मिला तो वो प्रदेश विकास में बहुत आगे निकल गये हैं। यदि राजस्थान में भी आने वाले समय में भाजपा को लगातार मौका मिला तो यह प्रदेश देश का सबसे विकसित प्रदेश होगा। इसके लिए राजस्थान में भी सरकार बदलने की परम्परा को तोड़कर भाजपा को लगातार सेवा का मौका देना होगा। मुख्यमंत्री राजे सुमेरपुर में गौरव रथ यात्रा के दौरान आयोजित एक विशाल जनसभा में बोल रही थीं।

कांग्रेस नहीं चाहती कि भ्रष्टाचार खत्म हो और महिला सशक्त बने

मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने कहा कि कांग्रेस के नेता कहते हैं, महिला सशक्तिकरण की भामाशाह योजना कार्ड के वे टुकडे़-टुकडे़ कर देंगे। वह लोग ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि भामाशाह योजना ने महिलाओं को स्वावलम्बी बनाने के साथ-साथ भ्रष्टाचार रोकने का काम भी किया है। कांग्रेस नहीं चाहती कि भ्रष्टाचार खत्म हो और महिला सशक्त बने। इसलिए वो भामाशाह योजना को बंद करना चाहती है पर उनके सपने पूरे नहीं होने वाले। वह खुद एक महिला मुख्यमंत्री है इसलिए आज भामाशाह योजना के माध्यम से हर घर की मुखिया भी महिला ही है और अपने-अपने घर की मुख्यमंत्री है। आज जिधर देखा उधर ही महिला है। देश की 6 महिला राज्यपाल एवं उप राज्यपाल हैं। केन्द्रीय मंत्रिमंडल में 9 महिला हैं। लोकसभा स्पीकर भी महिला है। सुप्रीम कोर्ट की 3 जज भी महिला है। राजस्थान हाईकोर्ट की 2 जज महिला हैं। हमारे यहां भी भाजपा की 23 महिला विधायक हैं, जिनमें से 5 मंत्री है।

भाजपा सरकार ने दिल से गरीबी हटाने का प्रयास किया

मुख्यमंत्री राजे ने कहा कि भाजपा सरकार ने गरीबी हटाओ का नारा तो नहीं दिया, लेकिन गरीबी हटाने का दिल से प्रयास किया। गरीबों को सशक्त किया। महिलाओं को सशक्त बनाया। राजश्री योजना के माध्यम से बालिका के जन्म से लेकर 12वीं कक्षा पास करने तक 50 हजार रूपये देने की व्यवस्था की। साइकिल, स्कूटी, लेपटॉप व वाउचर योजना के माध्यम से उसे शिक्षा के लिए प्रेरित किया।

कांग्रेस पर जमकर बोला धावा

मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने कहा कि झूठ और जनता में भ्रम फैलाकर कांग्रेस पहले हुकूमत पाने में कामयाब हो जाती थी, लेकिन जनता अब समझ गई है। वह जान गई है कि इनके पास काम नहीं, सिर्फ झूठी बातें हैं। कांग्रेस तो केवल मुंह दिखाई तो कांग्रेस के नेता कर रहे हैं जिन्होंने विपक्ष में रहते हुए एक शब्द नहीं बोला। न गरीब के हितों के लिए न महिलाओं के आत्म सम्मान के लिए।

Read more: प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला बैलेट बॉक्स में बंद, 11 को आएगा परिणाम