news of rajasthan
मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे, राजस्थान
news of rajasthan
मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे, राजस्थान

मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे की राजस्थान गौरव यात्रा का चौथा चरण आज बीकानेर संभाग से शुरू हो रहा है। आज बीकानेर संभाग रथ यात्रा का पहला दिन है और शुरूआत नोखा से होगी। यहां मुख्यमंत्री राजे स्वागत सभा सहित आम सभाओं को संबोधित करेंगी। आज के प्रस्तावित कार्यक्रम में कुल 3 आज सभाओं सहित स्वागत सभाएं होनी है। आज यात्रा की शुरुआत जालौर से सुबह 10:30 बजे से हो चुकी है। मुख्यमंत्री राजे ने नोखा में सबसे पहले मंदिर दर्शन किए और उसके बाद यात्रा का आरंभ किया।

मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे सबसे पहले रथ यात्रा लेकर सुबह 11:30 बांगड़सर पहुंची। यहां मुख्यमंत्री राजे एक आम सभा को संबोधित करेंगी। यहां से गौरव यात्रा दोपहर 12:30 बजे पूगल और 2:30 बजे लूणकरणसर पहुंचेगी। उक्त दोनों स्थानों पर मुख्यमंत्री राजे आम जन को संबोधित करेंगी। यात्रा का अंतिम ठहराव बीकानेर में होगा। रथ यात्रा यहां शाम 4:00 बजे पहुंचेगी और स्वागत यात्रा का संबोधन कार्यक्रम प्रस्तावित है।

news of rajasthan
राजस्थान गौरव यात्रा-आज के कार्यक्रम की सूची

बीकानेर संभाग में मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे की गौरव यात्रा अगले 6 दिन तक रहेगी। इस दौरान यात्रा करीब 1120 किमी. का सफर तय करेगी। संभाग की 20 विधानसभाओं से होकर यात्रा गुजरेगी। इस दौरान कुल 15 आम सभाओं के साथ 18 जगहों पर मुख्यमंत्री राजे का स्वागत होगा। यहां राजे सभी आम सभाओं सहित स्वागत सभाओं को संबोधित करेंगी। बीकानेर से पहले गौरव यात्रा पहले चरण में उदयपुर संभाग और तीसरे चरण में जोधपुर संभाग पूरा कर चुकी है। यात्रा का दूसरा चरण भरतपुर संभाग पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन के चलते रद्द कर दिया गया था।

आपको बता दें कि राजस्थान गौरव यात्रा 40 दिनों तक चलेगी और प्रदेश की 165 विधानसभाओं से होकर गुजरेगी। इस दौरान 6054 किलोमीटर का सफर तय होगा। 371 जगहों पर यात्रा के स्वागत कार्यक्रम और 134 आम सभाएं भी होंगी जिन्हें मुख्यमंत्री राजे संबोधित करेंगी। मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे की इस रथ यात्रा का समापन 30 सितम्बर को पुष्कर (अजमेर) में होगा जहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी उपस्थित होंगे।

Read more: क्या है राजस्थान सरकार की भामाशाह डिजिटल परिवार योजना, जानें