news of rajasthan
मुख्यमंत्री निवास पर पुस्तिका लॉन्च करते हुए मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे के साथ ब्यावर विधायक शंकरसिंह।
news of rajasthan
मुख्यमंत्री निवास पर पुस्तिका लॉन्च करते हुए मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे के साथ ब्यावर विधायक शंकरसिंह।

मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने जयपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास पर विधायक शंकरसिंह द्वारा ब्यावर विधानसभा क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों पर आधारित पुस्तिका का विमोचन किया। इस पुस्तिका में ब्यावर क्षेत्र में पिछले साढ़े चार साल में हुए सर्वांगीण विकास तथा राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी के साथ उपलब्धियां भी प्रकाशित की गई हैं।

ब्यावर विधानसभा क्षेत्र में हुए विकास कार्यों एवं नवाचारों को वहां की जनता तक पहुंचाने में यह पुस्तिका सहायक सिद्ध होगी।    – मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे

बता दें, मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे एक अगस्त से प्रदेशभर में अपनी सुराज गौरव यात्रा निकालने जा रही है। यह एक चुनावी रथयात्रा होगी जो 45 दिन की होगी। यह यात्रा प्रदेश के हर जिले और हर विधानसभा से होकर गुजरेगी। इस दौरान मुख्यमंत्री राजे प्रदेश के हर क्षेत्र में यात्रा के जरिए भाजपा को फिर से सत्ता में लाने की जनता से अपील करेगी। यात्रा के दौरान कई स्थानों पर सभाएं व जनसंवाद भी होगा।

मुख्यमंत्री राजे की सुराज गौरव यात्रा एक अगस्त से शुरू होगी जो 15 सितम्बर तक चलेगी। राजे को चुनावी रथयात्रा की सहमति दिल्ली से मिली है जिसे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से सहमति दे दी। हालांकि अभी यह तय होना बाकी है कि यात्रा की शुरुआत कहां से होगी मुख्यमंत्री की यात्रा का कार्यक्रम एक-दो दिन में फाइनल कर लिया जाएगा। यात्रा कार्यक्रम की औपचारिक घोषणा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के बाद की जाएगी।

Read more: राजस्थान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन लाल सैनी नहीं लड़ेंगे चुनाव