news of rajasthan
मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे से वार्ता करते हुए मुख्य सचिव डीबी गुप्ता।
news of rajasthan
मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे से वार्ता करते हुए मुख्य सचिव डीबी गुप्ता।

मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे से नवनियुक्त मुख्य सचिव डीबी गुप्ता ने मंगलवार को स्टेट हैंगर पर मुलाकात की। मुख्य सचिव बनने के बाद गुप्ता की मुख्यमंत्री राजे से यह पहली शिष्टाचार भेंट थी। इस मौके पर मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने मुख्य सचिव बनने पर डीबी गुप्ता को बधाई और शुभकामनाएं दीं।

भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी डीबी गुप्ता ने 30 जून को ही शासन सचिवालय स्थित मुख्य सचिव कार्यालय में एन.सी गोयल से मुख्य सचिव पद का पदभार ग्रहण किया है।

news of rajasthan
नवनियुक्त मुख्य सचिव डीबी गुप्ता

11 सितम्बर 1960 में जन्मे जयपुर जिले के मूल निवासी डीबी गुप्ता 1983 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी हैं। गुप्ता इससे पूर्व वित्त विभाग में अतिरिक्त मुख्य सचिव थे। वह प्रदेश के 41वें और भाजपा सरकार के इस कार्यकाल में छठे मुख्य सचिव हैं।

इससे पहले सोमवार को राजस्थान आई.ए.एस. आफिसर्स एसोसिएशन द्वारा शासन सचिवालय में मुख्य सचिव एन.सी. गोयल को उनकी सेवानिवृति के अवसर पर भावभीनी विदाई दी गई। गुप्ता ने गोयल के साथ व्यतीत किये अपने अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि गोयल ने जयपुर मेट्रो की परियोजना को परवान चढ़ाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान कुशल प्रशासनिक नीति का परिचय देते हुए सभी समस्याओं का जल्द और सही निर्णय किया। अंत में गुप्ता ने एन.सी गोयल को बुके एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।

read more: फुलेरा के 58 गांव, 300 ढाणियों तक पहुंचा पीने का मीठा पानी