news of rajasthan
वसुन्धरा राजे, मुख्यमंत्री राजस्थान
news of rajasthan
वसुन्धरा राजे, मुख्यमंत्री राजस्थान

प्रदेश की मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने राजस्थान की उच्च शिक्षा मंत्री किरण माहेश्वरी का फिटनेस चैलेंज स्वीकार कर लिया है। उच्च शिक्षा मंत्री ने शनिवार को ‘हम फिट तो इंडिया फिट’ अभियान में शामिल होते हुए सोशल मीडिया पर अपनी दैनिक योगचर्या का तीन मिनट का वीडियो अपलोड किया है, जिसमें वह योग के जरिए देश को फिट और निरोगी रहने का संदेश दे रही हैं। माहेश्वरी ने मुख्यमंत्री और उदयपुर राजघराने के लक्ष्यराजसिंह मेवाड़ को इस अभियान के तहत अपना फिटनेस वीडियो जारी करने की अपील की थी। उनके वीडियो डालने के बाद मुख्यमंत्री राजे ने उनके फिटनेस चैलेंज चैलेंज को स्वीकार किया है।


मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने माहेश्वरी को चैलेंज देने के लिए धन्यवाद देते हुए कहा, ‘यह सकारात्मक पहल है। हम सभी स्वास्थ्य के प्रति एक सकारात्मक उदाहरण प्रस्तुत करें।’ बता दें, मुख्यमंत्री राजे 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कोटा में बाबा रामदेव के साथ योग शिविर में शामिल होने जा रही हैं।

आपको बता दें, केन्द्रीय खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर के ‘हम फिट तो इंडिया फिट’ चैलेंज से देशभर से कई लोगों के साथ सेलिब्रिटीज़ भी जुड़ रहे हैं और यह लिस्ट बहुत लंबी होती जा रही है। इस लिस्ट में खुद राज्यवर्धन सिंह के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली, अनुष्का शर्मा, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और टाइगर श्राफ भी शामिल हैं।

Read more: ‘हम फिट तो इंडिया फिट’ की मुहीम में शामिल हुई किरण माहेश्वरी, जारी किया फिटनेस वीडियो

इससे पहले उच्च शिक्षा मंत्री माहेश्वरी ने 3 मिनट 4 सैकंड के अपने वीडियो में योग की विभिन्न क्रियाओं को दर्शाते हुए कहा, ‘भारत वह देश है जहां योग की विधिवत शुरुआत हुई। हमारे योग का लोहा आज पूरी दुनिया मानती है। यही वजह है कि प्रतिवर्ष 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है।’ किरण माहेश्वरी ने हर तबके के लोगों को इस अभियान से जुड़ने और प्रेरणा लेने का आव्हान भी किया।

हाल ही में राजस्थान पुलिस महानिदेशक ओ.पी.गल्होत्रा ने अपने साथियों के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के चैलेंज को स्वीकार किया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 40 वर्ष से अधिक आयु के सभी आईएएस और आईपीएस अधिकारियों को फिटनेस चैलेंज स्वीकारने का आह्वान किया था। इसी क्रम में डीजीपी गल्होत्रा ने पुलिस मुख्यालय में पदस्थापित भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों के साथ मुख्यालय स्थित जिम में व्यायाम किया।

read more: अब डीजीपी गल्होत्रा ने स्वीकारा प्रधानमंत्री का फिटनेस चैलेंज