news of rajasthan
मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे
news of rajasthan
मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे

मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे शुक्रवार को झालावाड़ में हैं। मुख्यमंत्री आज धौलपुर से रवाना होकर झालावाड़ जिले की अकलेरा तहसील में डूंगरगांव सरड़ा स्थित गुरु मक्खनदासजी तपोभूमि जोगमंडी पहुंची। यहां उन्होंने श्री काशी विश्वनाथ महादेव शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में भाग लिया। उनका शाम को धौलपुर लौटने का कार्यक्रम प्रस्तावित है।

वसुन्धरा राजे रविवार सुबह धौलपुर से रवाना होकर करौली जिला मुख्यालय पर आयुर्वेद हॉस्पिटल, आचार्यकुलम एवं गौशाला के भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल होंगी। कार्यक्रम के बाद उनका रविवार सुबह ही जयपुर लौटने का कार्यक्रम प्रस्तावित है।

इससे पहले मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे अपने 4 दिवसीय दौरे पर चित्तौड़गढ़ में थी। यह उन्होंने विधानसभा क्षेत्रों के दौरे कर जनता से जनसंवाद किया और उनकी परेशानियों से रूबरू हुईं। इस दौरान उन्होंने बड़ी सादड़ी-छोटी सादड़ी विधानसभा क्षेत्र, निम्बाहेड़ा विधानसभा क्षेत्र व कपासन-राशमी विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया। यहां उन्होंने मेधावी बालिकाओं को लेपटॉप और स्कूटी भी वितरित की। साथ ही द्विव्यांगजनों को जीवन बसर के लिए उपकरण बांटे।

इस दौरान मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने भगवान परशुराम की तपोस्थली मातृकुण्डिया में भगवान परशुराम के पैनोरमा का शिलान्यास किया है। साथ ही बेगूं में स्वतंत्रता सेनानी रूपाजी-कृपाजी का पैनोरमा बनाने की घोषणा की। चित्तौड़गढ़ के मातृ कुण्डिया में श्रीमंगलेश्वर महादेव मंदिर और कपासन के निकट स्थित शनि मंदिर में दर्शन एवं पूजा-अर्चना करने पहुंची। यहां उन्होंने प्रदेश में सुख-शांति की मनोकामना मांगी।

read more: ऋणमाफी योजना शुरू, 28 लाख किसानों का 50 हजार तक का कर्ज माफ