news of rajasthan
रैन बसेरे में खाना परोसती मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे
news of rajasthan
रैन बसेरे में खाना परोसती मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे

मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने बांगड़ परिसर के बाहर स्थित रैन बसेरे में गरीब एवं निराश्रित लोगों को अपने हाथों से खाना खिलाया। उन्हें इस तरह से खाना परोसते देखकर गरीब-बेसहारा लोग गदगद हो उठे। मुख्यमंत्री ने बड़े चाव से रैन बसेरे में पंगत में बैठे लोगों को खाना परोसा और उनकी खुशलशेम पूछी। मुख्यमंत्री जब रैन बसेरे में खैरगढ़, आगरा निवासी बुजुर्ग पूरणमल को खाना परोस रही थी तो उनकी नजर पूरणमल के पट्टी बंधी दोनों पैरों को देखा। उन्होंने बुजुर्ग के हालचाल पूछे और कहा कि अस्पताल दिखाया या नहीं। इसके बाद जयपुर नगर निगम के आयुक्त रवि जैन को निर्देश दिए कि बुजुर्ग पूरणमल को हॉस्पिटल ले जाकर उनका उचित इलाज कराया जाए।

read more: राजस्थान की ऐतिहासिक धरोहर और संस्कृति के संरक्षण के लिए खर्च होंगे 551 करोड़ रूपए

वसुंधरा राजे ने महिलाओं के रैन बसेरे में जाकर महिलाओं और बच्चों को भी खाना परोसा। उन्होंने हरसाणा (सीकर) की रामकली और नागपुर की सबीहा से बड़ी आत्मीयता के साथ बातचीत की और उनके हाल-चाल पूछे। रैन बसेरे में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के साथ यूडीएच मंत्री श्रीचंद कृपलानी, महापौर अशोक लाहोटी और मोती डूंगरी गणेश मंदिर के महंत कैलाश शर्मा ने भी लोगों को खाना परोसा।

read more: नाओ से भामाशाह योजना की जानकारी सुन खुश हुई मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे