news of rajasthan
गमहात्मा गांधी के स्मारक पर पुष्पांजली अर्पित करते हुए राजे।

राज्य सचिवालय कर्मचारी संघ के शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत की

news of rajasthan
सचिवालय में संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे

मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने प्रदेश के सभी सरकार कर्मचारियों को जनता की सेवा के लिए ‘थिंक बिग, वर्क बिग एंड हैल्प बिग’का मूलमंत्र दिया है। उन्होंने कहा कि हम किसी भी पद पर पहुंच जाएं, लेकिन कभी अहंकार नहीं करना चाहिए क्योंकि सफलता का पहला सूत्र सबका सम्मान है। राजस्थान सरकार ने भी इसी सोच के साथ कार्य करते हुए हर वर्ग के समग्र विकास का प्रयास किया है। मुख्यमंत्री राजे गुरुवार को सचिवालय परिसर में आयोजित राज्य सचिवालय कर्मचारी संघ के शपथ ग्रहण समारोह को संबोधित कर रही थीं।

news of rajasthan
महात्मा गांधी के स्मारक पर पुष्पांजली अर्पित करते हुए राजे।

शासन सचिवालय में कर्मचारी संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अभिमन्यु शर्मा ने स्वागत सम्बोधन दिया तथा कार्यकारिणी की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने नई कार्यकारिणी को शपथ ग्रहण कराई। इससे पहले मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर सचिवालय सेवा के विभिन्न संवर्गों के अध्यक्ष और पूर्व अध्यक्ष तथा सचिवालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

news of rajassthan
सचिवालय में उपस्थित कर्मियों को संबांधित करते हुए मुख्यमंत्री।

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने कहा, ‘प्रदेश के कर्मचारियों को जनता की सेवा का विशेष अवसर मिला है, इसलिए वे पूरी निष्ठा और सद्भाव के साथ काम करते हुए आमजन की तकलीफों को दूर करने की हर सम्भव कोशिश करें। सचिवालय में प्रदेश के किसी भी कोने से कोई व्यक्ति अपनी समस्या लेकर आए तो वह यहां से चेहरे पर मुस्कान लेकर जाए।’

2.5 लाख करोड़ के कर्ज के बावजूद सातवां वेतनमान लागू किया

मुख्यमंत्री ने कहा कि जब हमने सत्ता संभाली तो हालात बहुत बुरी थी। इसके बाद भी सरकार ने कर्मचारियों के हितों में कोई कमी नहीं रखी। देश के कई राज्यों में अभी तक 7वें वेतनमान का लाभ नहीं दिया गया है, लेकिन 2.5 लाख करोड़ रूपए से अधिक के कर्जे के बावजूद राज्य में 7वां वेतनमान लागू किया गया। दो वर्ष की चाइल्ड केयर लीव, डीपीसी के लिए अनुभव में शिथिलता, स्वास्थ्य बीमा की राशि में बढ़ोतरी, सचिवालय में क्रेच तथा तीसरी संतान संबंधी नियमों में शिथिलता सहित कई निर्णय कर्मचारियों के हित में लिए गए हैं।

1.30 लाख पदों पर भर्तियों की घोषणा

मुख्यमंत्री राजे ने कहा कि राज्य सरकार ने अब तब एक लाख 80 हजार पदों पर स्थायी नियुक्तियां दी हैं। जल्दी ही एक लाख 30 हजार पदों पर भर्ती की जाएंगी। सरकार कार्मिकों की अन्य सभी वाजिब मांगों को भी पूरा करने का प्रयास कर रही है।

सर्वे भवन्तु सुखिनः की सोच के साथ काम कर रही है सरकार: रिणवा

इस मौके पर देवस्थान राज्यमंत्री राजकुमार रिणवा ने कहा कि मुख्यमंत्री सर्वे भवन्तु सुखिनः की सोच के साथ कार्य कर रही हैं। मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व में प्रदेश में विकास के जितने काम हुए हैं, उतने आज तक नहीं हुए। उन्होंने कार्मिकों से कहा कि हमें केवल अधिकार की ही बात नहीं करनी चाहिए, अपने कर्तव्यों का भी निष्ठा के साथ पालन करना चाहिए।

read more: आज है विधानसभा अध्यक्ष कैलाश चन्द्र मेघवाल का जन्मदिन, जानिए उनकी जीवनी