news of rajasthan
CM Vasundhara Raje gave big gifts to thousands of crores given to Dhaulpur.

शुक्रवार का दिन धौलपुर जिले के लिए ऐतिहासिक हो गया। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने जिले के लोगों की 50 वर्षों से चली आ रही मांग पूरी करते हुए धौलपुर को 852 करोड़ की चम्बल लिफ्ट सिंचाई परियोजना की सौगात दी। राजे शुक्रवार दोपहर हेलीकॉप्टर से धौलपुर पहुंची। हेलीपेड पर उतरते ही वहां पहले से मौजूद जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री राजे का फूल-मालाओं से शानदार स्वागत किया। मुख्य कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर राजे ने धौलपुर जिले को चम्बल लिफ्ट सिंचाई परियोजना सहित हजारों करोड़ की कई योजनाओं की सौगातें दी।

news of rajasthan
                                                  सीएम वसुंधरा राजे ने धौलपुर को दी हजारों करोड़ की कई बड़ी सौगातें.

चम्बल लिफ्ट सिंचाई परियोजना से धौलपुर जिले के 235 गांवों को मिलेगा पानी

मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा कि हमारी सरकार ने चम्बल लिफ्ट सिंचाई परियोजना के रूप धौलपुर जिले के लोगों की यह 50 साल पुरानी मांग पूरी की है। सीएम राजे ने चम्बल लिफ्ट सिंचाई परियोजना का शिलान्यास करते हुए कहा कि इस प्रोजेक्ट से धौलपुर जिले के कुल 237 गांवों को सिंचाई और पीने के लिए पानी मिलेगा। उन्होंने आगे कहा कि परियोजना से धौलपुर के 176, राजखेड़ा के ​76 और सैंपउ के 21 गांवों को लाभान्वित होंगे। परियोजना से 38,550 हैक्टेयर भूमि की सिंचाई हो सकेगी। राजे ने कहा कि 852 करोड़ की इस परियोजना का 3 साल में काम पूरा हो जाएगा।

23 सड़कों के मरम्मत कार्य का किया शिलान्यास: मुख्यमंत्री राजे ने करोड़ों रूपए लागत की 23 सड़कों के मरम्मत कार्यों का शिलान्यास किया। राजे ने कहा कि हमारे सरकार सभी वर्गों को ध्यान में रखते हुए विकास कर रही है। विकास की रफ्तार आगे भी इसी तरह से चलती रहेगी। उन्होंने आगे कहा कि अब प्रदेश के किसानों को परेशान नहीं होना पड़ेगा, हमारी सरकार किसान के साथ हर कदम पर खड़ी है। प्रदेश के किसानों को खेतों में सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी मिल सके इसके लिए हमारी सरकार भरसक प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की तुलना में वर्तमान राज्य सरकार ने हर क्षेत्र में कई गुना अधिक विकास कार्य किए हैं। राजे ने यहां अलीगढ़-सख़वारा एनिकट और गढ़ी चटौला, जसूपुरा के एनिकट कार्य का भी शिलान्यास करते हुए क्षेत्र के लोगों को बड़ी सौगात दी। राजे ने कहा कि हमारे कार्यकाल में नए सीएसएस का निर्माण हुआ है।

Read More: सीएम राजे के निर्देश पर 205 माध्यमिक एवं 26 उच्च प्राथमिक विद्यालय हुए क्रमोन्नत

चार भवनों का लोकार्पण और 14 विकास कार्यों का किया शिलान्यास: सीएम राजे ने अपने धौलपुर कार्यक्रम के दौरान धौलपुर जिले को विकास कार्यों की बड़ी सौगातें देते हुए 4 नए भवनों का लोकार्पण और 14 विकास कार्यों का शिलान्यास किया। राजे ने धौलपुर सीवरेज विस्तार सिस्टम का भी शुभारंभ किया। इसके सा​​थ ही उन्होंने सूचना एवं जनसंपर्क विभाग और सम्प्रेषण किशोर गृह के नए भवनों का भी उद्घाटन किया। राजे ने अंबेडकर पार्क के लिए जमीन आवंटन को भी मंजूरी दी। कार्यक्रम में परिवहन मंत्री यूनुस खान और जल संसाधन मंत्री रामप्रताप भी मौजूद रहे। इनके अलावा धौलपुर जिले के कई जनप्रतिनिधि, पार्टी कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित थे।