news of rajasthan
मुख्यमंत्री निवास पर 65 किलो का केक काटतीं वसुन्धरा राजे।
news of rajasthan
मुख्यमंत्री निवास पर 65 किलो का केक काटतीं वसुन्धरा राजे।

राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे सोमवार को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के कार्यकर्ताओं से मिली। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री निवास पर राज्य सरकार द्वारा एसटी वर्ग सहित समाज के अन्य वर्गों के लिए की गई कल्याणकारी घोषणाओं के लिए मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने अपने जन्मदिवस की अग्रिम बधाई स्वीकारते हुए 65 किलो का केक भी काटा। मुख्यमंत्री का जन्मदिवस आगामी 8 मार्च को है। इससे पहले कार्यकर्ताओं ने राजे को पुष्पगुच्छ भेंट कर चुनरी ओढ़ाई।

आमजन का स्नेह देता है दिन-रात काम करने की प्रेरणा

इस अवसर पर मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने संबोधित करते हुए कहा, ‘हमने प्रदेशहित में ऐसा व्यावहारिक बजट बनाया है। विभिन्न अवसरों पर अनेक ऐसी घोषणाएं की हैं जिन्हें तुरंत धरातल पर ला कर आमजन को लाभान्वित किया जा सके। बजट से हर वर्ग को लाभ मिलेगा। आमजन का स्नेह उन्हें दिन-रात कार्य करने की प्रेरणा देता है।’

news of rajasthan
मुख्यमंत्री को चुनरी ओढ़ाते एसटी मोर्चा की महिला कार्यकर्ता।

इस दौरान भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष रामकिशोर मीणा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में आए कार्यकर्ताओं ने राज्य कैबिनेट द्वारा एससी-एसटी वर्ग को लिपिक भर्ती के दोनों चरणों में 5 प्रतिशत अंकों की छूट देने व मानगढ़ धाम (बांसवाड़ा) में समाज के स्वतंत्रता सेनानियों के लिए पैनोरमा निर्माण के लिए धन्यवाद दिया।

अनुसूचित जनजाति के उत्थान का कार्य करने वाली भाजपा एकमात्र पार्टी: प्रदेशाध्यक्ष

यहां एसटी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष ने कहा, ‘भाजपा एकमात्र पार्टी है जिसने अनुसूचित जनजाति के लोगों के उत्थान के लिए अनेक योजनाएं शुरू की और जिनका लाभ आज समाज को मिल रहा है। राज्य बजट में 50 हजार परिवारों के लिए 4 प्रतिशत ब्याज पर 50 हजार रुपए तक का ऋण उपलब्ध कराने के लिए भैरोंसिंह शेखावत अंत्योदय स्वरोजगार योजना, अजा-जजा वित्त एवं विकास सहकारी निगम के माध्यम से 2 लाख रुपए तक के ऋण एवं ब्याज को माफ करने जैसी कई घोषणाएं की गई हैं जिससे पूरे समाज में खुशी की लहर है।’

news of rajasthan
महिला मोर्चा के साथ मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे।

read more: राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018-मरूभूमि में फिर से खिलेगा कमल, त्रिपुरा चुनाव के आंकड़े भी पक्ष में